शुक्रवार, 5 मई 2017

जोधपुर।महिला होमगार्ड ने लगाया यौन शोषण का आरोप

जोधपुर।महिला होमगार्ड ने लगाया यौन शोषण का आरोप

जोधपुर। रातानाडा पुलिस थाने में एक महिला होमगार्ड ने अपने साथ हुए यौन शोषण और लाखों रुपए के गहने व नकदी हड़पने का मामला दर्ज करवाया है। महिला होमगार्ड का आरोप है कि एफसीआई के एक कर्मचारी ने अपने बेटे व पत्नी को छोड़कर उसके साथ लीव इन रिलेशनशिप में रहते संबंध बनाए। अब वह उसे अपनाने से इनकार कर रहा है। एसीपी कार्यालय से मिले परिवाद पर पुलिस ने जांच आरंभ की है।रातानाडा क्षेत्र निवासी एक महिला होमगार्ड ने पुलिस में दी रिपोर्ट में बताया कि वह पिछले दिनों से एफसीआई कर्मचारी अचलसिंह चौहान के साथ लीव इन रिलेशनशिप में रहती थी, लेकिन वह अब बीमार रहने लगी है। जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तब वह किनारा करने लगा।




महिला होमगार्ड का आरोप है कि अचलसिंह चौहान ने उसके खाते से 30 लाख रुपए और गहने भी निकाल लिए। अब खाते में केवल दो हजार रुपए ही रख छोड़े है। अचलसिंह पहले से ही शादीसुदा होेने के साथ एक पुत्र का पिता है। वह अब उसे तंग व परेशान करने लगा है। रातानाडा पुलिस ने दुष्कर्म और धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज क र तफ्तीश आरंभ की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें