गुरुवार, 11 मई 2017

आज अलग ही अंदाज में नजर आए कल गरम होने वाले धर्मेन्द्र

आज अलग ही अंदाज में नजर आए कल गरम होने वाले धर्मेन्द्र
dharmendra at jodhpur air port.

जोधपुर। एक शादी समारोह में भाग लेने जोधपुर पहुंचने पर एअर पोर्ट पर फैंस की धक्कामुक्की से गरम होने वाले धरम(धर्मेन्द्र) आज यहां से अपनी विदाई के दौरान अलग ही मूड में नजर आए। रवाना होते समय धर्मेन्द्र ने किसी को निराश नहीं किया। उन्होंने बारी-बारी से अपने फैंस से हाथ मिलाए, तो किसी के साथ फोटो खिंचवाई। बहुत खुश नजर आए धर्मेन्द्र...




- फिल्म स्टार धर्मेन्द्र जोधपुर में अपनी मेहमान नवाजी से बहुत प्रसन्न नजर आए और उनकी यह प्रसन्नता यहां से रवाना होते समय साफ नजर आई।

- मुंबई वापसी के लिए एअर पोर्ट पर पहुंचने के दौरान फैंस ने उन्हें एक बार फिर घेर लिया, लेकिन आज गुस्सा होने के बजाय वे पूरे समय मुस्कराते रहे।

- धर्मेन्द्र ने वहां खड़े फैंस को निराश नहीं किया। सभी फैंस का मुस्करा कर अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद कुछ लोगों ने हाथ आगे बढ़ाया तो उन्होंने बारी-बारी से उनसे हाथ मिलाया।

- कुछ फैंस ने फोटो की ख्वाहिश जाहिर की तो उन्हें भी धर्मेन्द्र ने अवसर प्रदान किया। इस बीच कुछ फैंस आशीर्वाद पाने उनके चरणों में झुके तो वे गदगद हो उठे और उन्हें उठा लिया।

- शहर के एक होटल में आयोजित शादी समारोह में धर्मेन्द्र एक विंटेज कार में सवार होकर पहुंचे। उन्हें वहां देखते ही सारे मेहमान उनकी तरफ लपक पड़े।

- बाद में उन्होंने आराम से सभी से मुलाकात की। वे वहां करीब दो घंटे तक ठहरे। हालांकि जोधपुर की प्रचंड गर्मी से वे थोड़ा असहज अवश्य नजर आए, लेकिन लोगों से मिलने का उत्साह बरकरार

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें