शनिवार, 6 मई 2017

जयपुर, सफाई व्यवस्था बेहतरीन बनाना मेरी पहली प्राथमिकता-जैन

जयपुर, सफाई व्यवस्था बेहतरीन बनाना मेरी पहली प्राथमिकता-जैन

जैन ने आयुक्त नगर निगम का पद का कार्यभार ग्रहण किया

जयपुर, 6 मई।  रवि जैन ने शनिवार को आयुक्त नगर निगम जयपुर के पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर अतिरिक्त आयुक्त डॉ. हरसहाय मीणा सहित नगर निगम के सभी अधिकारियों ने श्री जैन को पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। 
 जैन ने पद का कार्यभार ग्रहण करने के बाद कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था बेहतरीन बनाना मेरी पहली प्राथमिकता है। साथ ही डोर टू डोर कचरा संग्रहण और वेस्ट मैनेजमेंट पर भी मेरा फोकस रहेगा।
 जैन ने अधिकारियों के साथ बैठक की और शहर की सफाई व्यवस्था सहित विभिन्न विषयों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने नाला सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पशु प्रबंधन, हेल्पलाइन सेंटर, सड़क, स्मार्ट सिटी, जोन कार्यालयों की कार्य प्रणाली जैसे विषयों के बारे में अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों के साथ नगर निगम मुख्यालय का दौरा किया और विभिन्न सेक्शन्स की कार्य प्रणाली के बारे में गहनता समझा। 
उन्होंने नगर निगम के कॉल सेंटर की कार्य प्रणाली को भी समझा। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित गति से निराकरण करने पर जोर दिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें