मंगलवार, 16 मई 2017

महाजन/बीकानेर रेत के समंदर में गरजी सेना की तोपें, थार शक्ति के किया युद्ध कौशल का प्रदर्शन



महाजन/बीकानेर रेत के समंदर में गरजी सेना की तोपें, थार शक्ति के किया युद्ध कौशल का प्रदर्शन
रेत के समंदर में गरजी सेना की तोपें, थार शक्ति के किया युद्ध कौशल का प्रदर्शन





बीकानेर के महाजन फिल्ड फायरिंग रेंज में चारों तरफ रेत का समंदर और इस रेत के समंदर में गरजती तोपे। यह नज़ारा महाजन के रेत के समंदर में देखने को मिला जहां भारतीय सैनिकों का युद्धाभ्यास चल रहा है।




सेना की चेतक कोर ने महाजन फायरिंग रेंज में युद्धाभ्यास किया। जिसमे लगभग बीस हजार सैनिकों ने भाग लिया। लेफ्टिनेंट जनरल अश्वनी कुमार उपस्थिति में ये युद्धाभ्यास हुआ और इस युद्धाभ्यास को 'थार शक्ति' नाम दिया।









भारतीय सेना की चेतक कोर ने राजस्थान के रेगिस्तान में 'थार शक्ति' नामक युद्धाभ्यास किया। इस युद्धाभ्यास में करीब 20,000 सैनिक, बख्तरबंद गाड़ियां, टैंक एवं तोप आदि ने हिस्सा लिया। इसमें अत्याधुनिक सर्वेलेंस सेंसर का भी प्रयोग किया गया।









लेफ्टिनेन्ट जनरल अश्वनी कुमार समेत अनेक वरिष्ठ अधिकारियों ने अंतिम चरण में इस युद्धाभ्यास का अवलोकन किया। लेफ्टिनेन्ट जनरल अश्वनी कुमार ने इस युद्धाभ्यास की सफलता पर अपनी संतुष्टि जताई।



सैनिकों ने इस भीषण गर्मी में भी मरूस्थल में इस युद्धाभ्यास को पूरी तरह सफल बनाने के लिये सभी सैनिकों की सराहना की। इस युद्धाभ्यास में सेना ने अपने लिए तय किए गए सभी युद्धात्मक पैमाने और कठिन ऑपरेशनल चुनौतियों को सफलतापूर्वक हासिल किया। जिससे आधुनिक युद्ध में विजय सुनिश्चित की जा सके।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें