शुक्रवार, 5 मई 2017

नानी बाई रो मायरो का कार्यक्रम का आयोजन 6 से 8 मई को

पुष्कर में होगा भव्य महालक्ष्मी यज्ञ एवं
नानी बाई रो मायरो का कार्यक्रम का आयोजन 6 से 8 मई को


पाली, 05 मई। भव्य महालक्ष्मी यज्ञ एवं नानी बाई रो मायरो का कार्यक्रम 6 से 8 मई पुष्कर में आयोजित किया जाएगा।
       पाली में कार्यक्रम के सह संयोजक शान्तिलाल जोशी ने बताया कि अखिल भारतवर्षीय श्रीमाली ब्राहा्रण समाज संस्था पुष्कर के तत्वावधान में 6 मई को बडी बस्ती महालक्ष्मी मंदिर में महालक्ष्मी यज्ञ व पूजन का कार्यक्रम प्रातः 8.30 बजे से शुरू होगा। तत्पश्चात् मरूधर  केसरी भवन में 3 बजे से 7 बजे तक नानी बाई रो मायरो कथावाचन गौवत्स श्री राधाकृष्णजी महाराज के मुखारविन्द से होगा। सायं महालक्ष्मी की आरती होगी। अखिल भारतवर्षीय श्रीमाली ब्राहा्रण समाज संस्था के अध्यक्ष चिरंजीलाल दवे ने बताया कि महालक्ष्मी मंदिर पुष्कर 101 वाॅ पाटोत्सव 6 से 8 मई तक आयोजित हो रहा हैं जिसकी सभी तैयारियाॅं पूर्ण करली गई हैं। राति जोगा रात्रि 10 बजे होगा। भारत के अन्य नगरो से भी भारी तादाद में भक्तगण पुष्कर पहुंच रहे हैं उनके रहने व भोजन प्रसादि आदि की व्यवस्था की गई हैं।
-

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें