बुधवार, 26 अप्रैल 2017

GF के पति को मारकर पूछा- बेटे को भी मार दूं, वो बोली- ये तेरा ही तो है

GF के पति को मारकर पूछा- बेटे को भी मार दूं, वो बोली- ये तेरा ही तो है

Wife Murdered her husband with the help of Boyfriend at gorakhpur
गोरखपुर. यूपी के गोरखपुर में 22 अप्रैल की रात एक महिला ने ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। अब इस मामले में नया खुलासा हुआ है। कैंट पुलि‍स के मुताबिक, आरोपी ने बताया कि महिला ने मेरे साथ मिलकर अपने पति की हत्या की लेकिन उसके बेटे ने ये सब देख लि‍या था। मैंने उससे (प्रेमि‍का) से कहा, इसे भी मार देते हैं। इस पर वो बोली- ये तो इस परिवार का वारिस है और फि‍र तुम्हारा ही तो बेटा है। इसे मत मारो। बता दें, इस मामले में अब तक आरोपी महि‍ला, उसके ब्वॉयफ्रेंड और एक साथी को गि‍रफ्तार कि‍या गया है। 12 साल से था महि‍ला का अफेयर...

- सीओ कैंट अभय मिश्रा ने मीड‍िया को बताया, ''लोगों का कहना है क‍ि मृतक विवेक प्रताप सिंह (35) की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते की गई है। व‍िवेक की पत्नी सुषमा सिंह का मायके के डब्ल्यू सिंह से शादी से पहले करीब 12 साल तक अफेयर रहा।''

- ''यही नहीं, डब्ल्यू अक्सर मोहल्ले में भी दिखाई देता था और कई बार व‍िवेक और उनके परिजनों की गैर मौजूदगी में सुषमा के घर भी अाता था। इसकी जानकारी व‍िवेक को भी हो गई थी और उसने पत्नी पर कड़ा पहरा बिठा दिया था।''

- ''पूरी प्लान‍िंग के तहत ही 22 अप्रैल की रात डब्ल्यू अपने गांव के सोनू, राधेश्याम सिंह और अनिल मौर्या के साथ कैंट इलाके के विशुनपुरवा गांव स्थ‍ित व‍िवेक के घर पहुंचा और सुषमा की ही मदद से उसने व‍िवेक की हत्या कर दी।''

बेटा बोला- मम्मी ने अंकल के साथ मिलकर पापा को मार दिया

- ज‍िस समय वारदात को अंजाम द‍िया गया, कमरे में सुषमा का बेटा आरुष (6) मौजूद था। उसने पूरी घटना की जानकारी बुआ को दी।

- पुल‍िस के मुताबिक, आरुष ने बुआ से बताया, ''रात में मम्मी ने दरवाजा खोला तो 3 अंकल कमरे घुस आए। मैंने चिल्लाने की कोश‍िश की तो मेरा मुंह दबा दिया। इसके बाद उन लोगों ने पापा का गला दबाया। फ‍िर उन्हें बेड से नीचे उतारकर ईंट से मारा। पापा का बहुत खून निकल रहा था। इसके बाद वो लोग पापा को कहीं ले गए और मम्मी जमीन पर पर गिरा खून साफ करने लगीं। इसी दौरान पुल‍िस आ गई।''

घर में क‍िसीको नहीं हुई घटना की जानकारी

- पुलिस ने बताया कि मृतक व‍िवेक का रूम फर्स्ट फ्लोर पर है। उसके बगल में उसके चाचा कृष्ण प्रताप सिंह और चाची दुर्गा सिंह रहते हैं। दोनों रात में अपने कमरे में ही थे, लेकिन उनका कहना है क‍ि उन्हें घटना की जानकारी नहीं हुई।

- इसी तरह ग्राउंड फ्लोर पर मृतक के पिता देवेंद्र प्रताप सिंह अपनी पत्नी लक्ष्मी सिंह के साथ सो रहे थे। उनका भी यही कहना है क‍ि घटना कब हुई, उन्हें पता ही नहीं चला।

- पुल‍िस के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है क‍ि इतनी बड़ी घटना हो गई और कैसे घर के बाकी मेंबर्स को इसका पता नहीं चला। आरोपियों से और पूछताछ के बाद कई चीजें सामने आ सकती हैं।

एक महीने पहले ही जेल सेछूटा था महिला का ब्वॉयफ्रेंड

- सीओ कैंट अभय मिश्रा ने बताया क‍ि सुषमा का प्रेमी डब्ल्यू 1 महीने पहले ही जेल से छूटा है। वो हत्या के आरोप में जेल में था। उस पर हत्या और लूट के करीब 12 केस दर्ज हैं।

- डब्ल्यू खूंखार बदमाश चंदन सिंह के गिरोह का मेंबर है। चंदन भी जेल में बंद है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें