शुक्रवार, 14 अप्रैल 2017

कांग्रेस नेता सीपी जोशी के घर पहुंची सीएम वसुंधरा राजे, श्रीनाथ जी के किए दर्शन, जयपुर लौटीं

कांग्रेस नेता सीपी जोशी के घर पहुंची सीएम वसुंधरा राजे, श्रीनाथ जी के किए दर्शन, जयपुर लौटीं

#Breakingnews, #latest news, News, rajasthan news, #rajasthan,
जयपुर।मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शुक्रवार को नाथद्वारा पहुंचीं। यहां उन्होंने कांग्रेस नेता सीपी जोशी के निवास पर पहुंच उनकी माता के निधन पर संवेदना जताई। इससे पहले वे नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी के दर्शन करने भी पहुंचीं। वे अब जयपुर पहुंच गई हैं। एयरपोर्ट पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। ये था कार्यक्रम...




- मुख्यमंत्री कई दिन से धौलपुर ही थीं और अपने महल में आराम कर रही थीं।

- कुछ दिन पहले एक कार्यक्रम के दौरान वहां पांव में चोट लगने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी थी।

- इसके बाद पहली बार वे धौलपुर से बाहर निकलीं और नाथद्वारा पहुंचीं।

- कांग्रेस नेता सीपी जोशी की माताजी का कुछ दिन पहले निधन हो गया था।

- सीएम राजे उनके परिवार से मिलीं और संवेदना व्यक्त की। उनके साथ उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी, स्थानीय विधायक कल्याण सिंह समेत कई प्रमुख नेता मौजूद थे।

श्रीनाथ जी के किए दर्शन

- वसुंधरा राजे सीपी जोशी के निवास से पहले श्रीनाथजी के दर्शन करने भी पहुंचीं।

- यहां उन्होंने पूजा-अर्चना की और राज्य की खुशहाली की कामना की।

एयरपोर्ट पर स्वागत

- धौलपुर चुनाव के लिए वहां गईं सीएम कई दिन बाद जयपुर लौटी हैं।

- वे चुनाव के दौरान चोटिल हो गई थीं तो वहीं रुकी हुई थीं।

- जयपुर एयरपोर्ट पर उनके लौटने की खुशी में स्वागत की तैयारियां की गई।

- पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा कि वे स्वास्थ्य लाभ लेकर कई दिन बाद जयपुर आ रही हैं, इसलिए उनके स्वागत की तैयारियां की गई हैं। सभी कार्यकर्ताओं को बेहद खुशी है कि वे जयपुर आ रही हैं।

- इसके बाद जयपुर लौटने पर प्रदेश और जयपुर जिले के पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने सीएम का स्वागत किया।

- एयरपोर्ट के अंदर और बाहर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता वहां जमा रहे और उन्होंने सीएम का स्वागत किया। यही नहीं सीएम के स्वागत के लिए ये कार्यकर्ता भाजपा के झंडे लेकर पहुंचे आैर जिंदाबाद के नारे लगाए।

- कार्यकर्ताओं ने उत्साह में जमकर फूल बरसाए और उनका स्वागत किया। कई महिला कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाईं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें