शुक्रवार, 28 अप्रैल 2017

जयपुर: होटल कारोबारी की दिन दहाड़े मर्डर से सनसनी, बाइक सवार बदमाश ने बीच सड़क गोलियों से भून डाला

जयपुर: होटल कारोबारी की दिन दहाड़े मर्डर से सनसनी, बाइक सवार बदमाश ने बीच सड़क गोलियों से भून डाला

राजधानी में शुक्रवार सुबह दिन दहाड़े एक होटल कारोबारी की गोली मार कर हत्या कर दी गई। हत्याकांड को दर्जनों लोगों ने देखा और जैसे ही गोली चली भगदड़ मच गई। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।




पुलिस ने भी तत्परता दिखाई और हत्यारे को राउंड अप कर लिया। हालांकि पुलिस के आने से पहले वह फरार हो चुका था। जिस व्यक्ति के गोली लगी उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले की जांच करधनी थाना पुलिस कर रही है।




पुलिस जानकारी के मुताबिक़ कनकपुरा फाटक पर दिन दहाड़े एक होटल कारोबारी की गोली मार कर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर जब तक पुलिस पहुंची आरोपी वहां से फरार हो चूका था। फिलहाल हत्यारे को राउंड अप कर लिया गया है और उसकी तलाश शुरू हो गई है।




पुलिस ने बताया कि जिस व्यक्ति के गोली लगी उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले की जांच करधनी थाना पुलिस कर रही है।




जीप में था होटल कारोबारी, गोली मारने वाला हत्यारा था बाइक पर

पुलिस ने बताया कि कनकपुरा फाटक के पास से होता हुआ सुनील लखेरा सुबह अपनी जीप से गुजर रहा था। इसी दौरान बाइक पर एक युवक वहां पर आया दोनो में कहासुनी हो गई। कहासुनी के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि बाइक सवार ने सुनील को गोली मार दी।




पुलिस ने बताया कि सुनील का कनकपुरा फाटक के पास ही एक तीन सितारा होटल भी था। साथ ही वह बुकी भी था और झोटवाड़ा थाने का हिस्ट्रीशीटर भी था।

पुलिस का मानना है कि लखेरा को गोली मारने जो बदमाश आया था वह सिर्फ लखेरा को डराने आया था। प्रत्यक्षदर्शियों ने भी पुलिस को बताया कि दोनो में विवाद हो रहा था और बाइक सवार केसर सिंह सिर्फ लखेरा को जान से मारने की धमकी दे रहा था और जेब से पिस्टल निकालकर लेखरा के आसपास लहरा रहा था।




दोनो में गाली गलौच हुई और केसर सिंह ने लखेरा को गोलियां से भून दिया। लखेरा पर पांच फायर किए गए। कुछ जीप पर लगे लेकिन वे भी लखेरा के सीने में जा धंसे। फायर देसी कट्टे से किए गए हैं।




इससे पहले हिम्मत सिंह को भी इसी तरह मारा

करीब दो साल पहले एक अन्य बदमाश हिम्मत सिंह को भी इसी तरह सरे बाजार गोलियां से भून दिया गया था। विद्याधर नगर सेंट्रल स्पाइन के बाहर हिम्मत सिंह अपने किसी साथी का इंतजार अपनी स्कोर्पियो में कर रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आये थे।




दोनों ने हिम्मत सिंह को स्कोर्पियों का मिरर नीचे कराया और चार बार गोलियां दागकर भाग गये। मौके पर ही हिम्मत सिंह ने दम तोड़ दिया था।




केसर सिंह नाम के एक युवक को ट्रेस आउट कर लिया गया है। उसकी तलाश कर रहे हैं। केसर सिह ने सुनील पर करीब आधा दर्जन फायर किए हैं। कुछ गोलियां सीने में और कुछ हाथ-पैर में लगी हैं। अशोक गुप्ता, डीसीपी वेस्ट

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें