शनिवार, 22 अप्रैल 2017

बाड़मेर जिला प्रभारी प्रो महेंद्र सिंह राठौड़ ने पहले दौरे में प्रभाव छोड़ा।।पार्टी में असंतोष आया सामने। बोले अब सब कुछ ठीक ह्योग।।







बाड़मेर जिला प्रभारी प्रो महेंद्र सिंह राठौड़ ने पहले दौरे में प्रभाव छोड़ा।।पार्टी में असंतोष आया सामने।

बोले अब सब कुछ ठीक ह्योग।।




बाड़मेर बाड़मेर जिला भाजपा प्रभारी प्रो महेंद्र सिंह राठौड़ के बाड़मेर पहली बार पहुंचने पर भाजपा के नेताओ ने जोरदार स्वागत किया।प्रो राठौड़ दो बजे सर्किट हाउस पहुंचे जंहा जिला अध्यक्ष जालम सिंह रावलोत,यू आई टी अध्यक्ष डॉ प्रियंका चौधरी,सिवाना बिधायक हमीर सिंह भायल,बायतु विधायक कैलाश चौधरी,पूर्व विधायक हरी सिंह सोढा ,पूर्व जिला अध्यक्ष कान  सिंह कोटड़ी ,,नगर महामंत्री रमेश सिंह इंदा सहित सेकड़ो कार्यकर्ताओ ने भव्य स्वागत किया।।प्रो राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने बड़ी जिमेदारी दी हैं।उन्होंने कहा कि पार्टी को धरातल स्तर तक मजबूती प्रदान करना लक्ष्य हैं।उन्होंने कहा कि वो महीने में दस् दिन बाड़मेर जिले के भ्रमण पर रहेंगे।तथा दो दिन ग्रामीण इलाकों और बूथ पर रात्रि विश्राम करेंग।प्रो राठौड़ ने कहा कि जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओ की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नही होगी।कार्यकर्ताओ को पूरा सम्मान मिलेगा साथ ही उनके काम प्राथमिकता से होंगे।।प्रो राठौड़ ने कहा कि उनका पहला लक्ष्य मंडल अध्यक्षो की घोषणा करना।इसके लिए जिले के सभी बिधायको और जिला अध्यक्ष से नाम मांग लिए।उन्होंने कहा कि मंडल अध्यक्षो के चयन में जमीन से जुड़े पार्टी कार्यकर्ताओं की राय ली जाएगी।।प्रो राठौड़ से आज मिलने वालों का तांता लगा रहा।प्रो राठौड़ ने पार्षदों और ग्रामीण कार्यकर्ताओ को समस्याओं को गंभीरता से सुना।।कार्यक्रताओं में असंतोष देख हैरान हुए राठौड़ ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि वो जल्द वापस आ रहे है।पार्टी में सब ठीक करेंगे।उन्होंने जन प्रतोनिधियो से स्पष्ट कहा कि सरकार की योजनाओं और नीतियों को लेकर जनता के बीच जाए।।जनता को तकलीफ नही होनी चाहिए।।प्रो राठौड़ ने कहा कि वो सभी विधानसभा क्षेत्रो में जाकर कार्यकर्ताओ से रूबरू होंगे।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें