शुक्रवार, 14 अप्रैल 2017

लड़की से छेड़छाड़ के विवाद में चली गोलियां, दो युवक घायल

लड़की से छेड़छाड़ के विवाद में चली गोलियां, दो युवक घायल
injured in hospital.
जोधपुर। शहर में एक बार फिर दिन दहाड़े फायरिंग हो गई। इस बार पांचवीं रोड चौराहे के निकट दिनदहाड़े कार में आए दो हमलावर दो युवकों को गोली मार फरार हो गए। गोली दोनों के पांव में लगी। ऐसा माना जा रहा है कि किसी लड़की को छेड़ने के विवाद में दोनों को गोली मारी गई। ऐसे किया हमला...

- महामंदिर क्षेत्र के मनोज विश्नोई व सुनिल खावा सरदारपुरा बी रोड निवासी एक लड़की का कई दिनों से पीछा कर छेड़खानी कर रहे थे। दोनों ने लड़की के मोबाइल नंबर भी ले लिए और उसे जब-तब परेशान कर देते।

- लड़की ने यह बात अपने धर्मभाई हाथीराम का ओडा निवासी श्रवण सोनी को बताई। श्रवण ने मनोज व सुनील को फोन पर समझाया तो दोनों उसे देख लेने की धमकी दी।

- श्रवण ने इस बारे में अपने दोस्त सूरजसिंह (23) और गौरव भाटी (23) को बताया। तीनों ने दोनों बदमाशों को पहले बी रोड स्थित एक पान भंडार पर बुलाया लेकिन बदमाशों ने उन्हें दोपहर करीब सवा तीन बजे पांचवीं रोड स्थित सुनिल पान भंडार पर आने को कहा।

- गौरव तो सीधे यहां पहुंच गया जबकि श्रवण अपनी दोनों बहनों और सूरजसिंह को साथ लेकर आया। इनके पहुंचने के कुछ ही देर में आरोपी मनोज विश्नोई व सुनिल खावा अपनी स्विफ्ट कार में आए।

- दोनों हाथों में माउजर और बेसबॉल बेट लेकर नीचे उतरे और श्रवण से गाली-गलौच करते हुए उससे मारपीट करने लगे। सूरजसिंह श्रवण को बचाने आया तो एक आरोपी ने सूरज के बाएं पैर के पंजे में गोली मार दी।

- आरोपियों ने फायरिंग करते हुए वहां खड़े लोगों को ललकारा और बोला कि और कोई बीच में आएगा तो उसे भी गोली मार देंगे। इस पर गौरव आगे खड़ा हो गया तो आरोपियों ने उसके बाएं पैर के घुटने में गोली मार दी और फरार हो गए।

- शहर में फायरिंग और दो युवकों के घायल होने की सूचना से हड़कंप मच गया। थोड़ी देर में मौके पर भारी मजमा लग गया। इस बीच दोनों घायलों को महात्मा गांधी अस्पताल ले जाया गया।

- आनन-फानन में आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने सफेद कार की तलाश में पूरे शहर की नाकाबंदी कराई और वहां से निकलने वाले सभी वाहनों की गहन जांच की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें