रविवार, 23 अप्रैल 2017

बाड़मेर प्रायोजित कार्यकर्ता करते है मानवेन्द्र सिंह का विरोध,बात पहुंची प्रदेश अध्यक्ष के पास,जिला अध्यक्ष पार्टी कार्यक्रमो की सूचना नही देते मानवेन्द्र सिंह को।



बाड़मेर  प्रायोजित कार्यकर्ता करते है मानवेन्द्र सिंह का विरोध,बात पहुंची प्रदेश अध्यक्ष   के पास,जिला संगठन पार्टी कार्यक्रमो की सूचना नही देते मानवेन्द्र सिंह को।


बाड़मेर बाड़मेर भाजपा जिला प्रभारी प्रो महेंद्र सिंह राठौड़ के पहली बार के बाड़मेर दौरे के साथ भाजपा की अंदरूनी कलह उर वर्चस्व को लड़ाई फिर सामने आई,पूर्व बैठकों की भांति चन्द प्रायोजित कार्यकर्ताओ ने शिव विधायक मानवेन्द्र सिंह पर निशाना साध जिला संघठन के प्रति अपनी वफादारी निभाने का असफल प्रयास किया।सूत्रानुसार प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी प्रदेश स्तर की तमाम बैठकों और कार्यक्रमो की सूचना शिव विधायक मानवेन्द्र सिंह को देते है ।वही विधायक फल की बैठकों की सूचनस उनके पास आती है।वो बैठकों में भाग भी लेते हैं।मगर जिला संगठन द्वारा शिव विधायक को स्थानीय पार्टी कार्यक्रमो और बैठकों की कोई सूचना नही देते।वर्चस्व की राजनीति में पार्टी हित की बजाय स्वार्थ की राजनीति सामने आने पर प्रभारी को सच्चाई पता चली।हर बैठक में शिव के पूर्व विधायक के खास मने जाने वाले कार्यकर्ता द्वारा एक ही प्रश्न हर बार उठाया जाता हैं।वही पूर्व नियोजित कार्यकर्ता मानवेन्द्र सिंह का विरोध करने के उद्देश्य से बुलाये जाते है जबकि विरोध करने वालो में एक बाड़मेर विधानसभा क्षेत्र का निवाड़ी है।सूत्रों की माने तो मानवेन्द्र सिंह को जिला संगठन वर्तमान और पूर्ण दोनों ने जिला कार्यकरिणी जिसमे विधायक विशेष आमंत्रित सदस्य होते है मानवेन्द्र सिंह को जानबूझ कर शामिल नही किया।शिव विधायक को नीचा दिखाने के हथकंडे अपनाए जाते हैं।जिला संगठन जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओ को अनदेखा कर निजी व्यक्तियों को संगठन में तवज्जो देते है ऐसे आरोप आज की बैठक में जिला अध्यक्ष पर लगे।पार्षदों ने भी असंतोष जाहिर किया कि सभापति कांग्रेस का है भाजपा का एक धड़ा उसकी ढाल बना हुआ है।भाजपा पार्षदों के काम नही होते।बैठक में जिला संगठन में उभरी धड़ेबाजी और असंतोष को गंभीरता से लिया गया।सूत्रानुसार प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी को पूरे घटनाक्रम और शिव विधायक के साथ किये जा रहे भेदभाव को लेकर रिपोर्ट की गई।जिसे परनामी ने गंभीरता से लिया।।जिला प्रभारी ने शिव विधानसभा क्षेत्र को छोड़ बाकी सभी विधायकों को मंडल अध्यक्षो के नाम दो दिन में देने के निर्देश दिए हैं।शिव के बारे में उन्होंने कहा वो संबंधित विधायक से नाम ले लेंगे।आने वाले दिनों में बाड़मेर भाजपा में फिर घमासान होने की संभावना से इनकार नही किया जा सकता।मानवेन्द्र सिंह को लेकर पिछली बार हुई जिला स्तरीय बैठक में इन्ही लोगो ने यही सवाल जिला अध्यक्ष से दोहराए थे।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें