रविवार, 9 अप्रैल 2017

पाकिस्तान ने गुजरात की समुद्री सीमा पर 18 भारतीय मछुआरों को पकड़ा

पाकिस्तान ने गुजरात की समुद्री सीमा पर 18 भारतीय मछुआरों को पकड़ा

pakistan capture 18 Indian fishermen off Gujarat coast
पाकिस्तानी समुद्री सुरक्षा एजेंसी पीएमएसए ने गुजरात से लगी अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा से 18 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। इस बात की जानकारी इंडियन कोस्ट गार्ड ने रविवार को दी।



कोस्ट गार्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पाकिस्तान ने पोरबंदर, ओखा और मंगरोल की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से तीन भारतीय नाव को जप्त किया है जिनमें 18 मछुआरे सवार थे। जप्त की गई नाव कुछ दिन पहले पोरबंदर के तट से रवाना हुई थीं।




अप्रैल माह में हुई यह इस तरह की पहली घटना है। मार्च के महीने में ही पाकिस्तान ने भारत की 40 नाव सहित 231 मछुआरों को गिरफ्तार किया था। 26 मार्च के दिन पाकिस्तान ने 19 भारतीय बोट सहित 100 मछुआरों को गिरफ्त में लिया था। वहीं मार्च में भारत ने एक बोट सहित 9 पाकिस्तानी मछुआरों को गिरफ्तार किया था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें