शनिवार, 11 मार्च 2017

जोधपुर पति की रुसवाई पर पत्नी ने कर डाला एेसा दर्दनाक काम, डेढ़ साल के मासूम पर भी नहीं दिखाई दया



जोधपुर पति की रुसवाई पर पत्नी ने कर डाला एेसा दर्दनाक काम, डेढ़ साल के मासूम पर भी नहीं दिखाई दया
पति की रुसवाई पर पत्नी ने कर डाला एेसा दर्दनाक काम, डेढ़ साल के मासूम पर भी नहीं दिखाई दया

मुम्बई के भिवण्डी से गत दिनों पीहर आई महिला ने शुक्रवार को मॉर्निंग वॉक पर निकलने के दौरान सूंथला में आत्मदाह का प्रयास किया। लपटों से घिरने व चिल्लाने पर क्षेत्रवासियों ने पानी डालकर आग बुझाई और महात्मा गांधी अस्पताल की बर्न यूनिट में भर्ती करवाया। नब्बे प्रतिशत से अधिक झुलसने से उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है।




प्रतापनगर थानाधिकारी रामसिंह के अनुसार कमला नेहरू नगर द्वितीय विस्तार योजना निवासी गीता (26) पत्नी देवीचंद राय सोनी गत 24 फरवरी को डेढ़ साल के पुत्र के साथ मुम्बई के भिवण्डी से हुडको क्वार्टर के पास महावीर नगर स्थित पीहर आई थी। वह सुबह साढ़े छह बजे घूमने के लिए अकेली पीहर से निकली। कुछ देर बाद सूंथला में खाली भूखण्ड में उसने खुद को आग लगा ली। उसकी चीख सुनकर मोहल्लेवासियों ने पानी डालकर आग बुझाई। तब तक वह पूरी तरह जल चुकी थी।




बाद में 108 एम्बुलेंस की मदद से उसे एमजीएच की बर्न यूनिट में भर्ती करवाया गया। पुलिस व मजिस्ट्रेट बयान लेने के लिए अस्पताल पहुंचे, लेकिन बयान नहीं ले पाए। चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बताई है। महिला के पिता ने पुलिस में दी लिखित रिपोर्ट में किसी तरह की आशंका नहीं जताई है। उनका कहना है कि पुत्री अपने पति के साथ हंसी-खुशी रह रही है।




होली पर आने में पति ने जताई थी असमर्थता

पुलिस का कहना है कि वर्ष 2013 में महिला की शादी देवीचंद से हुई थी। उसे डेढ़ साल का एक पुत्र है। पति भिवण्डी में व्यवसायी है। होली पर्व के उपलक्ष्य में मां व पुत्र गत 24 फरवरी को पीहर आए थे। मॉर्निंग वॉक पर निकलने के बाद गीता ने पति से बात की थी। तब पति ने व्यवसायिक व्यस्तता के चलते होली पर आने में असमर्थता जताई थी। आशंका है कि इसी से नाराज होकर उसने आत्मदाह का प्रयास किया होगा।







आत्मदाह के चलते गीता पूरी तरह झुलस गई। क्षेत्रवासियों ने उससे परिचय पूछा तो झुलसी हालत में महिला ने मोबाइल से पति के नम्बर दिए। तब लोगों ने ही पति को सूचित किया था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें