बुधवार, 15 मार्च 2017

हैदराबाद शर्मसार करने वाली घटना, पति ने पत्नी का अपने दोस्त से करवाया दुष्कर्म



हैदराबाद शर्मसार करने वाली घटना, पति ने पत्नी का अपने दोस्त से करवाया दुष्कर्म
शर्मनाकः पांच वर्षीय स्कूली छात्रा से स्कूल में ही दुष्कर्म, आरोपी भी नाबालिग

हैदराबाद में अपनी पत्नी का दुष्कर्म कराने के मामले में एक 26 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया गया है। कंचनबाग पुलिस के मुताबिक, मोहम्मद सलीम नाम के एक शख्स ने 21 वर्षीय पीडि़ता से शादी की और उसके बाद पोस्ट ग्रेजुएट की पढ़ाई करने ऑस्ट्रेलिया चला गया।




पुलिस ने बताया सलीम बातचीत के दौरान अपनी पत्नी से न्यूड तस्वीरें और वीडियो कॉलिंग पर भी न्यूड होकर बात करने का दबाव बनाता था। पीडि़ता अपने पति सलीम की बात मानने को मजबूर हो जाती थी। वहीं सलीम अपनी पत्नी की न्यूड तस्वीरें अपने एक दोस्त को भी दिखाता था। 13 फरवरी को सलीम भारत लौटा और पत्नी पर अप्राकृतिक सेक्स के लिए दबाव बनाने लगा।




जानकारी के मुताबिक, सलीम कथित तौर पर अपने दोस्त चांद को हफीजबाबा नगर इलाके में स्थित अपने घर लेकर गया जहां उसने अपनी पत्नी को नशे की गोलियां खिला कर उसका बलात्कार करवाया। इसके बाद सलीम पीडि़ता के साथ इंटिमेट होने लगा और फिर चांद को उससे दुष्कर्म करने दिया। जैसे ही पीडि़ता को होश आया उसने पाया कि कमरे में कोई और भी उसके साथ मौजूद था।




दक्षित जोन के डिप्टी कमिश्नर वी सत्यनारायणा ने बताया कि पीडि़त बेहोश हो गई थी, जिसके बाद सलीम ने अपने दोस्त चांद को उसका रेप करने की इजाजत दे दी। जैसे ही पीडि़ता को पता चला कि उसके साथ क्या हुआ है उसने फैरन शिकायत दर्ज कराई। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति सलीम को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही इस मामले में आरोपी की मां को भी गिरफ्तार किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें