गुरुवार, 23 मार्च 2017

जोधपुर.बेटियो को फंदे पे झूला पिता ने भी लगाई फांसी




जोधपुर.बेटियो को फंदे पे झूला पिता ने भी लगाई फांसी
जोधपुर में गुरुवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक पिता ने अपनी ही दोनों बेटियों को फांसी लगा दी और इसके बाद खुद भी फांसी के फंदे पर लटक गया। युवक की पत्नी के लौटने पर इस बात का खुलासा हुआ। आस-पास के लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पड़ोाियों ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। फिलहाल युवक की इस वारदात के पीछे का कारण सामने नहीं आया है।




चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना की सब इंस्पेक्टर परमेश्वरी ने बताया कि सेक्टर 21/422 निवासी देवीसिंह (35) पुत्र बन्ने सिंह की दो बेटियां हैं। वो दूध की डेयरी चलाता था। दोनों के साथ शाम को वो घर पर अकेला था और पत्नी मंदिर गई थी। इस बीच देवीसिंह ने अपनी दोनों बेटियों मीनाक्षी (6) और दीक्षा (4) को फंदा लगा कर मार दिया और खुद भी फंदे से लटक गया। पत्नी वापिस आई तो किसी ने दरवाजा नहीं खोला।







एेसे में उसने पड़ोसियों और पास ही रहने वाले अपने भाई को बुलाया। उनके दरवाजा खोलने पर तीनों फंदे से लटके मिले। पुलिस को सूचित कर तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। फिलहाल कारण पता नहीं लग पाया है। पुलिस अस्पताल में मौजूद है। पोस्टमार्टम के बाद इस मामले में और जानकारी सामने आने की संभावना है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें