मंगलवार, 28 मार्च 2017

बाड़मेर अपने परिवार की सुरक्षा की फरियाद लेकर आई महिला कलेक्ट्रेट के टांके में कूदी, लोगो ने बचाया



बाड़मेर अपने परिवार की सुरक्षा की फरियाद लेकर आई महिला कलेक्ट्रेट के टांके में कूदी, लोगो ने बचाया



बाड़मेर जिले कलेक्टर परिसर में सपने परिवार की सुरक्षा को लेकर फरियाद करने आई श्रीमती लहरी देवी सुथार अटल सेवा केंद्र के पास बने पानी के टांके में कूद पड़ी।कलेक्टरेट में चहल पहल होने से लोगो ने महिला को टाँके से तुरन्त निकल अस्पताल उपचार के लिए भिजवाया।सूत्रानुसार महिला की पुत्री के कुछ समय पहले एक युवक द्वारा छेड़छाड़ की गयी थी जिसका पुलिस केस चला।युवक को जेल हो गयी।अभी महिला को किसी ने बताया कि युवक जेल से छूट के आने के बाद आपके परिवार को नुकसान पहुंचाएगा।मानसिक दबाव में आई महिला आज अपनी पुत्री के साथ जिला प्रशासन से फरियाद करने आई थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें