रविवार, 26 मार्च 2017

ट्रेन में रो रही थी लड़की, लड़के ने पूछा तो बताई ये कहानी और दोनों ने की शादी

ट्रेन में रो रही थी लड़की, लड़के ने पूछा तो बताई ये कहानी और दोनों ने की शादी


दरभंगा (बिहार). एक लड़की की प्रेम कहानी पूरी फिल्मी है। पहले उसे फेसबुक पर मुंबई के एक लड़के से प्यार हुआ। फिर इस प्यार के लिए लड़की ने अपनी फैमिली से झगड़ा किया और उससे मिलने के लिए मुंबई चली गई। लेकिन यहां उसका प्रेमी ने मिलने से इनकार कर दिया। इसके बाद मायूस लड़की वापस घर लौटने लगी। ट्रेन में सफर के दौरान वो रो रही थी, इतने में एक लड़का मिला और फिर लड़की ने उससे ही शादी कर ली। जानिए क्या है लड़की की पूरी कहानी...




- जानकारी के मुताबिक, अपने फेसबुक प्रेमी से शादी के लिए लड़की 22 जून 2016 को घर से भाग गई थी।

- लड़की के भागने के बाद उसकी फैमिली ने पुलिस में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी।

- पुलिस के मुताबिक, लड़की को खोजने में काफी दिक्कतें आई क्यों कि लड़की के पास मोबाइल नहीं था।

- मोबाइल न होने की वजह से उसके लोकेशन का पता नहीं चल पा रहा था।

बुधवार को पति के साथ पहुंची पुलिस के पास

- बुधवार की देर रात रंजना अपने पति नीरज के साथ पुलिस के पास पहुंची और एएसपी दिलनवाज अहमद को सारी कहानी बताई।

- इसके बाद पुलिस ने रंजना के घरवालों को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद रंजना की फैमिली थाना पहुंची।

- यहां पहुंचने और बेटी को सही सलामत देखने के बाद रंजना के घरवालों ने उसके प्यार को मंजूरी दे दी।

- बता दें कि रंजना का पति नीरज उत्तराखंड का रहने वाला है और वो बेंगलुरू के एक होटल में प्रबंधक है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें