शनिवार, 18 मार्च 2017

शादी में डांस करते हुए पकड़ा चचेरी बहन का हाथ, दूल्हे ने दोनों को काट डाला

शादी में डांस करते हुए पकड़ा चचेरी बहन का हाथ, दूल्हे ने दोनों को काट डाला
two boys killed after dancing with sister in marriage

तरनतारन।पंजाब में शादी की पार्टी में नाचने के दौरान चचेरी बहन का हाथ पकड़ने पर दूल्हे ने अपने साथियों के साथ मिलकर दो युवकों का धारदार हथियार और लाठियों से कत्ल कर दिया। ये युवक दूल्हे की ही मौसी के लड़के थे। गांव में वहीं के रहने वाले मनप्रीत सिंह उर्फ बब्बू की शादी के बाद पार्टी चल रही थी। इसी दौरान डीजे पर पंजाबी गाना बज रहा था। रिश्तेदार भंगड़ा कर रहे थे। लोगों के खिलाफ कत्ल का केस दर्ज...

- बब्बू के चाचा की बेटी भी डांस कर रही थी। वहां पहुंचे बब्बू की मौसियों के बेटे बलविंदर सिंह और रणजोध सिंह भी भंगड़ा करने लगे।

- उन्होंने लड़की का हाथ पकड़ लिया। इससे गुस्साए बब्बू ने पार्टी के दौरान ही अपने साथी शरनदीप सिंह, गुरजंट सिंह, गुरप्रीत सिंह और शिंगारा सिंह के साथ मिलकर दोनों युवकों को लाठियों से पीटना शुरू कर दिया।

- इसके बाद धारदार हथियार भी मारे, जिससे दोनों की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कमलमीत सिंह ने बताया कि इन लोगों के खिलाफ कत्ल का केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। दोनों लाशें पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दी गई हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें