शनिवार, 25 मार्च 2017

अगला चुनाव वसुंधरा के नेतृत्व में ही,अमित शाह तीन दिन राजस्थान के दौरे पर,

 अगला चुनाव वसुंधरा के नेतृत्व में ही,अमित शाह तीन दिन राजस्थान के दौरे पर,
अमित शाह तीन दिन राजस्थान के दौरे पर, अगला चुनाव वसुंधरा के नेतृत्व में ही

जयपुर।भारतीय जनता पार्टी की कोर कमेटी की बैठक पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर हुई। इस बैठक के बाद प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने इस बात पर विराम लगा दिया है कि वसुंधरा राजे जल्द ही बदली जाएंगी। उनके स्थान पर किसी और को राज्य का सीएम नियुक्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगला चुनाव वसुंधरा राजे के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। इसी दौरान यह भी बात सामने आई है कि अगले माह भाजपा अध्यक्ष अमित शाह तीन दिन के लिए राजस्थान के दौरे पर रहेंगे। ये हुआ बैठक में...




- भाजपा की कोर कमेटी की बैठक प्रदेश मुख्यालय में हुई। इस बैठक में यह बात सामने आई कि सत्ता और संगठन को लेकर अगले चुनाव के मद्देनजर अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पूरी तरह राजस्थान पर फोकस करने वाले हैं।

- वे अगले माह तीन दिन तक राजस्थान के दौरे पर रहेंगे और संगठन की मजबूती के संबंध में टिप्स देंगे।

वसुंधरा के नेतृत्व में कोई बदलाव नहीं

- बैठक के बाद प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि अगला चुनाव मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में लड़ा जाएगा।

- राजे को सीएम पद से हटाए जाने का मामला केवल मीडिया के द्वारा फैलाया हुआ है।

- इसमें कोई सच्चाई नहीं है।

- वसुंधरा राजे को हटाए जाने जैसा कोई मामला पार्टी में नहीं चल रहा है।

ये भी हुआ बैठक में

- मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे समेत तमाम सदस्य सत्ता और संगठन के बीच संबंध व धौलपुर उपचुनाव पर चर्चा की गई।

- बैठक में भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना समेत बी.एल. संतोष, व्ही सतीश, ओम माथुर, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, सांसद भूपेंद्र यादव, केंद्रीय राज्य मंत्री सी.आर. चौधरी, संसदीय कार्य मंत्री राजेंद्र राठौड़, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री मंत्री डॉ. अरुण चतुर्वेदी शामिल हुए।

- अविनाश राय खन्ना रविवार तक के लिए जयपुर दौरे पर हैं।

- सत्ता और संगठन के कामकाज पर फोकस करने वाली यह कोर कमेटी है।

- बताया जा रहा है कि पहली बार इस बैठक में सबसे ज्यादा सदस्य शामिल हुए।

- इस बैठक में सबसे महत्वपूर्ण बिंदु के रूप में धौलपुर उपचुनाव को रखा गया।

- वैसे सरकार पहले से ही धौलपुर उपचुनाव पर जोर दे रही है।

- वसुंधरा राजे अभी कुछ देर पहले धोलपुर से ही जयपुर लौटी हैं।

- अगले आम चुनाव को लेकर भी कार्यकर्ताओं को बूस्टअप करने पर बातचीत की गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें