गुरुवार, 16 मार्च 2017

बाड़मेर भाजपा नगर मण्डल मनायेगा विजय उत्सव !

बाड़मेर भाजपा नगर मण्डल मनायेगा विजय उत्सव  !


भारतीय जनता पार्टी की भव्य जीत के उपलक्ष में भाजपा नगर मण्डल मनायेगा विजय उत्सव ! भाजपा नगर मण्डल महामंत्री रमेश सिंह इन्दा ने बताया की भारतीय जनता पार्टी की उतरप्रदेश, उतराखंड, गोवा व मणिपुर में भाजपा की सरकार बनने के उपलक्ष में भाजपा नगर मंडल द्वारा राष्ट्रिय कार्यक्रम के तहत मंडल स्तर पर टू व्हीलर रेली निकाल कर एवम मिठाई बांट कर विजय उत्सव के रूप में मनाया जायेगा ! इन्दा ने बताया की शनिवार को प्रात 9 बजे वाहन रेली जिलाध्यक्ष डॉ जालमसिंह रावलोत, सांसद कर्नल सोनाराम चोधरी,युआईटी चेयर पर्सन डॉ प्रियंका चौधरी, राज्यमंत्री असरफ अली व् नगर अध्यक्ष मोहनलाल कुर्डिया के नेतृत्व में विवेकानंद सर्किल से हरी झंडी दिखाकर रवाना की जायेगी ! यह रेली विवेकानंद सर्किल से अहिसा सर्किल, सुभाष चौक, चोह्टन रोड़, अम्बेडकर सर्किल, महावीर सर्किल, ढाणी बाजार, पिपली चौक, जवाहर चौक, पुराणी सब्जीमंडी, गाँधी चौक, स्टेशन रोड़, विश्वकर्मा सर्किल, रायकोलोनी, तनसिंह सर्किल होते हुए हाई स्कूल के आगे आकर भव्य आतिशबाजी कर एवम मिठाइयाँ बांट कर ख़ुशी मनाई जायेगी 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें