शुक्रवार, 24 मार्च 2017

कोटा मां के सामने बेटे को चाकुओं से काट डाला, लोग खड़े-खड़े देखते रहे मर्डर

मां के सामने बेटे को चाकुओं से काट डाला, लोग खड़े-खड़े देखते रहे मर्डर
murder

कोटा।कोटा में एक सनसनीखेज मामले का वीडियो सामने आया है। एक युवक अपने साथियों के साथ पुलिस थाने पहुंचा। बोला- बहन को कुछ लड़के छेड़ रहे हैं। पुलिस ने अनसुना कर दिया। उसने युवकों को छेड़खानी से रोका और घर लौटा। कुछ देर बाद 10-11 बदमाश उसके घर पहुंचे और मां चीख-पुकार मचाती रही, हाथ जोड़ती रही, लोग देखते रहे और बदमाशों ने उसके सामने ही बेटे को चाकुओं से काट डाला। बेटा काटा जा रहा था, मां गुहार लगा रही थी...

- घटना धुलंडी के दिन बाद की है, जिसका वीडियो सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने 11 लड़कों को गिरफ्तार भी किया है, जिनमें एक नाबालिग है।

- रंगबाड़ी में एक युवक की हत्या कर दी गई। मामले को लेकर क्षेत्र में माहौल तनावपूर्ण हो गया।

- हुआ यह कि कुछ युवक शराब के नशे में लड़कियों से बदतमीजी करने लगे। वे कमेंट पास कर छेड़खानी पर उतर आए।

- इनमें रंगबाड़ी में एक लड़के लोकेश थाने पहुंचा और उसने शिकायत की कि उसकी बहन को कुछ लड़के छेड़ रहे हैं। इस पर वह मामला दर्ज कराना चाहता है।

- इस पर पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया और बोला, छोटा-मोटा मामला है खुद निपट लो।

इसके बाद जो हुआ वह भयानक डरावना था

- बदमाशों ने देख लेने की बात की और उस समय चुप हो गए। लड़का घर लौट गया।

- घर पहुंचने के कुछ देर बाद ही 10-11 लड़के एक-एक कर घर में घुसे। घर के अंदर से बाहर की ओर जोर-जोर से चीख-पुकार सुनाई देने लगी।

- लड़के लोकेश को घसीट कर बाहर लाए और चाकुओं से काटते रहे।

तमाशा देखने के अलावा कुछ नहीं कर पाए पड़ोसी




- मां बगल में बैठी कभी लड़कों को रोकती, कभी लोगों को हाथ जोड़कर गुहार लगाती।

- मेरे बेटे को मार डाला, कोई बचाओ। छोड़ दो।

- बस यही चीखें सुनसान गली में गूंजती रही, लेकिन चाकुओं की धार लोकेश की बोटी-बोटी काटती रही।

दो और लड़के घायल हुए

- घटना में लोकेश, रोहित, मनीष आदि पर भी चाकुओं और तलवारों से हमला किया गया, लेकिन दो बच गए और लोकेश उनके कब्जे में आ गया।

- ऐसे में लोकेश की मौत हो गई और शेष दोनों घायल हो गए।

- घटना के बाद पुलिस ने संजय मेवाड़ा (18), जयकिशन खत्री (22), ललित सिंधी (27), दिनेश उर्फ मोनू कोली (21), निमिष शर्मा उर्फ सन्नी (32), हरीश सिंह उर्फ छोटू (20), साजिद अली उर्फ सोनू (20), अय्याज गौरी (21), मोहसिन खान (20), आशिक उर्फ साजिद (20) को गिरफ्तार किया। एक नाबालिग को भी पाबंद कर दिया।

- पुलिस के अनुसार पार्क में हुई मारपीट की घटना के दौरान संजय मेवाड़ा मौजूद था।

- उसी ने अपने मौसा निमिष को फोन कर कुछ और लड़कों को बुलवाया और सभी ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया।

- सभी लड़के विज्ञान नगर, अनंतपुरा महावीर नगर थाना इलाकों के रहने वाले हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें