शुक्रवार, 24 मार्च 2017

इस ब्यूटी क्वीन ने रची थी पति के मौत की साजिश, 10 महीने बाद यूं खुला राज

इस ब्यूटी क्वीन ने रची थी पति के मौत की साजिश, 10 महीने बाद यूं खुला राज
police solved the yamunanagar murder misery

यमुनानगर। हुड्डा सेक्टर-17 के बिजनेसमैन योगेश बत्तरा मर्डर केस में पुलिस ने मृतक की पत्नी प्रियंका और उसके प्रेमी रोहित को मर्डर के 10 महीने बाद गिरफ्तार कर लिया है। मामले में जांच कर रही करनाल सीआईए पुलिस ने प्रियंका को कोर्ट में पेश किया और एक दिन के पुलिस रिमांड पर ले लिया। पिता ने पुत्रवधु पर दर्ज करवाया था हत्या का केस, आगे पढ़िए पूरा मामला...

- गौरतलब है कि योगेश बत्तरा का यमुनानगर में प्लाइवुड का बिजनेस था। उनकी शादी पूर्व मिस खालसा रही प्रियंका बत्तरा के साथ हुई थी।

- 27 मई 2016 को योगेश की मौत हो गई। परिवार वाले इसे सामान्य मौत मानकर चल रहे थे। लेकिन धीरे-धीरे प्रियंका का व्यवहार बदल गया। जिसके बाद योगेश के पिता सुभाष बत्तरा को शक हुआ।

- शक के आधार पर उन्होंने पुलिस में शिकायत दी पहले तो कार्रवाई में ढिलाई बरती गई लेकिन बाद में पुलिस ने एसआईटी गठित करते हुए इसकी जांच करनाल सीआईए पुलिस को सौंप दी।

- पुलिस ने जांच की तो हत्या के पीछे करोड़ों की संपत्ति और प्रेमी के साथ अवैध संबंध का मामला सामने आया। इसके बाद पुलिस ने अब कार्रवाई करते हुए 23 मार्च को प्रियंका को गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश किया।

ऐसे हुआ था सुभाष बत्तरा को प्रियंका पर शक

- योगेश की मौत के कुछ दिनों बाद रोहित नाम का सख्श सुभाष बत्तरा के घर आने जाने लगा। वह प्रियंका का प्रेमी था।

- प्रियंका ने अपने बच्चों को देहरादून पढ़ने के लिए भेज दिया और बत्तरा परिवार के जितने भी प्लाइवुड के बिजनेस थे, उनकी डॉयरेक्टर बन गई। बिजनेस की बागडोर अपने हाथ में आ जाने के बाद प्रियंका ने ससुर व सास को घर से निकाल दिया।

- इसके बाद सुभाष बत्तरा ने शक के आधार पर शिकायत दी।

पुलिस ने किया ये खुलासा

- इस मामले में जांच कर रहे सीआईए करनाल के सब इंस्पेक्टर रामपाल ने बताया कि 27 मई की रात को प्रियंका और उसके प्रेमी रोहित ने हत्या करने की साजिश रची।

- उन्होंने पहले बेहोश करने के लिए रोहित को इंजेक्शन देने की कोशिश की लेकिन सूईं टूट गई और योगेश बेहोश नहीं हो सका।

- ये देख रोहित व उसके दो साथियों और प्रियंका ने मिलकर योगेश के मुंह पर कपड़ा रख उसकी सांस रोक दी।

- हत्या के बाद इसे ह्दय गति रुक जाने के कारण मौत बता दी। परिवार वालों ने बात मानकर संस्कार भी कर दिया।

- बाद में प्रियंका का प्रेमी घर आने-जाने लगा और धीरे-धीरे उन्होंने बिजनेस पर कब्जा जमा लिया।

- इस मामले में जांच के बाद प्रियंका और रोहित को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। पुलिस रोहित के अन्य 2 साथियों के पता लगाने की बात भी कर रही है।

- पुलिस ने प्रियंका को एक दिन के रिमांड पर भेज दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें