शनिवार, 18 फ़रवरी 2017

उपन्यासकार वेद प्रकाश शर्मा का निधन

उपन्यासकार वेद प्रकाश शर्मा का निधन
ved prakash sharma 18 02 2017

मेरठ । जाने-माने उपन्यासकार और लगभग आधा दर्जन फिल्मों के स्क्रिप्ट राइटर वेद प्रकाश शर्मा का शुक्रवार रात निधन हो गया। वे 62 वर्ष के थे। शनिवार की सुबह उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वेद प्रकाश शर्मा लगभग एक साल से बीमार थे। उन्हें फेफड़े में संक्रमण हो गया था। मेरठ से मुंबई तक उनका इलाज चला।




उन्होंने शुक्रवार की रात 11.50 बजे पर अंतिम सांस ली। परिवार में एक बेटा शगुन शर्मा और तीन बेटियां हैं। 06 जून 1955 को जन्मे वेद प्रकाश के 'वर्दी वाला गुंडा' उपन्यास ने धूम मचा दी थी। उन्होंने कुल 173 उपन्यास लिखे थे।




इसके अलावा उन्होंने खिलाड़ी श्रृंखला की फिल्मों के लिए स्क्रिप्ट लिखी। मेरठ आए आमिर खान की जब उनसे मुलाकात हुई थी, तो उन्होंने एक फिल्म के लिए स्क्रिप्ट लिखने का आग्रह किया था और वेद प्रकाश उस पर काम कर रहे थे।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें