मंगलवार, 21 फ़रवरी 2017

जैसलमेर 'राज्य में कानून नाम की कोई चीज नहीं, आये दिन हो रही बड़ी-बड़ी वारदातें'

'राज्य में कानून नाम की कोई चीज नहीं, आये दिन हो रही बड़ी-बड़ी वारदातें'


जैसलमेर। जिले में आज कांग्रेस ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जनवेदना रैली का आयोजन किया। जनवेदना रैली को संबोधित करते हुए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य सरकार के तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण रूप से विफल रहा है। वहीं राज्य में कानून नाम की चीज नहीं है। आये दिन कानून की विफलता के चलते बड़ी-बड़ी वारदातें हो रही हैं।




केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों के विरोध में पोकरण में पंचायत समिति के सामने आज कांग्रेस ने जनवेदना रैली का आयोजन किया। वहीं जनवेदना रैली के माध्यम से कांग्रेस ने परमाणु धरा से आगामी चुनावों का शंखनाद कर दिया है। साथ ही केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए नोट बंदी मामले में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को भी जमकर घेरासचिन पायलट ने कहा कि भाजपा सरकारों द्वारा जो वादे आम जन से किए गए थे वो अभी तक पूरे नहीं हो पाए हैं और अराजकता का माहौल पैदा हो रहा है। साथ ही ये सरकारें आम जन के लिए कल्याण कारी नहीं है। भाजपा ने आम जन को मुर्ख बनाकर सत्ता हासिल की है जिसका अब आम आदमी को पता चल गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें