शुक्रवार, 24 फ़रवरी 2017

शहडोल।पहले प्रेमजाल में फंसाया, फिर किडनेप कर किया जिस्म का सौदा



शहडोल।पहले प्रेमजाल में फंसाया, फिर किडनेप कर किया जिस्म का सौदा


उमरिया जिले के चंदिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिहार के युवक ने एक किशोरी को पहले प्रेम जाल में फंसाकर अगवा किया। इसके बाद मथुरा में ले जाकर किशोरी का एक लाख में सौदा कर दिया। मामला एक फरवरी की रात का है।




किशोरी के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। एएसपी अमित वर्मा ने बताया कि चंदिया थाना क्षेत्र से एक फरवरी की रात को अचानक एक किशोरी लापता हो गई थी। इसी दिन क्षेत्र से एक बिहार का रहने वाला युवक भी लापता हुआ था।




परिजनों की शिकायत पर तफ्तीश के दौरान किशोरी के फोन की लोकेशन मथुरा की मिली। संदेह के आधार पर पुलिस ने बिहार निवासी मनीष को उठाकर कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपी ने किशोरी का मथुरा में सौदा की बात स्वीकार की।




एएसपी वर्मा के अनुसार आरोपी मनीष ने किशोरी को प्रेम जाल में फंसाकर अगवा कर लिया था। इसके बाद आरोपी ने मथुरा निवासी राकेश अग्रवाल से एक लाख रूपए में सौदा कर दिया था। इसमें आरोपी मनीष ने 70 हजार रूपए और एक अन्य दलाल जग्गू ने 30 हजार रूपए लिया था।




आरोपी की बताए अनुसार पुलिस अलग-अलग जगहों में दबिश दे रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।






पुलिस अधिकारियों की मानें तो आरोपी को रिमाण्ड में लेकर पूछताछ की जा रही है। मानव तस्करी से जुड़ी कई मामले में सुराग हाथ लग सकते हैं।




मोबाइल देकर किशोरी को फंसाया

पुलिस ने बताया कि आरोपी किशोरी के पड़ोस में ही रहता था। आरोपी ने हाल ही में किशोरी को एक मोबाइल गिफ्त दिया था। जिसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई थी। पुलिस ने आशंका जताई कि आरोपी संभवत अन्य किशोरियों का भी सौदा किया है।




''किशोरी का अपहरण कर सौदा करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने एक लाख में सौदा कर दिया था। मामले में आरोपी को रिमाण्ड में लेकर पूछताछ की जा रही है। कई अन्य मामलों में भी पुलिस के हाथ सुराग लग सकते हैं।'' -डीके आर्य, आईजी पुलिस रेंज, शहडोल

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें