बुधवार, 1 फ़रवरी 2017

बाड़मेर बी इस ऍफ़ में अंतर वाहिनी क्रॉस कन्ट्री प्रतियोगिता 2017

बाड़मेर बी इस ऍफ़ में अंतर वाहिनी क्रॉस कन्ट्री प्रतियोगिता 2017


बाड़मेर 63 बटालियन सीमा सुरक्षा बल ने जालीपा कैंप बाड़मेर मै अंतर वाहिनी क्रॉस कन्ट्री प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता मै क्षेत्रीय मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल की सभी वाहिनियों के प्रतियोगियों ने भाग लिया। टीम वर्ग मै 63 वाहिनी ने प्रथम स्थान व 151 वाहिनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वयक्तिगत स्पर्धा मै 37 वाहिनी के कांस्टेबल मो शकील ने प्रथम व् 151 वाहिनी के कांस्टेबल रविंद्र सरोहा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि श्री प्रतुल गौतम उप महानिरीक्षिक, सीमा सुरक्षा बल बाड़मेर ने श्री आर एस मिंज व श्री एस एस सेहरावत कमांडेंट के साथ सभी विजेताओं को ट्रॉफी व् मैडल प्रदान किये।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें