मंगलवार, 3 जनवरी 2017

नर्इ दिल्ली।OMG! 19 साल की लड़की को ले जा रहे थे सूटकेस में रखकर, फिर हुआ ऐसा



नर्इ दिल्ली।OMG! 19 साल की लड़की को ले जा रहे थे सूटकेस में रखकर, फिर हुआ ऐसा
OMG! 19 साल की लड़की को ले जा रहे थे सूटकेस में रखकर, फिर हुआ ऐसा

सूटकेस के जरिए ड्रग्स, सोना स्मगल करने की खबरें तो अापने खूब सुनी होगी, लेकिन आप ये जानकर चौंक जाएंगे कि सूटकेस के जरिए मानव तस्करी की जा रही थी। जी हां, सूटकेस के जरिए लड़की की तस्करी का मामला मोरक्का में सामने आया है। जहां पर एक 19 साल की लड़की की स्मगलिंग कर उसे स्पेन ले जाया जा रहा था।




एक अंग्रेजी मैगजीन के अनुसार, इस लड़की ने खुद को सूटकेस में एेसे छिपा रखा था कि किसी को भी पता नहीं चले। हालांकि स्पेन के बॅार्डर पर पुलिस को शक हुआ आैर उन्होंने सूटकेस खोलकर देखा तो वे दंग रह गए। सूटकेस में से युवती निकली जिसे पकड़ लिया गया। युवती को स्पेन के क्वेटा से पकड़ा गया।




यह घटना उस वक्त की है जब 2017 के शुरुआती कुछ ही घंटों में 1100 से ज्यादा लोगों ने बाॅर्डर क्राॅस कर स्पेन में घुसने की कोशिश की, लेकिन तारों की ऊँची बाड़ आैर पुलिसकर्मियों के कारण उनकी ये कोशिश विफल हो गर्इ।




स्पेन की सरकार के मुताबिक सिर्फ दो लोगों को बाॅर्डर क्राॅस करने दिया गया। इनमें से एक के पास सूटकेस में से ये युवती निकली।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें