सोमवार, 9 जनवरी 2017

बाड़मेर,ग्रुप फॉर पीपल श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश।।नेहरू युवा केंद्र में सफाई की।।




बाड़मेर,ग्रुप फॉर पीपल श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश।।नेहरू युवा केंद्र में सफाई की।।



बाड़मेर सामाजिक सरोकार और नवाचार के प्रतीक ग्रुप फॉर पीपल ने नगर परिषद और नेहरू युवा केंद्र के सहयोग से नेहरू युवा केंद्र परिसर में स्वच्छता अभियान के तहत पुरे परिसर की सामूहिक सफाई कर जागरूकता का संदेश दिया।।




​​ग्रुप फॉर पीपल,नेहरू युवा केंद्र तथा नगर परिषद के तत्वाधान में रविवार सुबह नो बजे से सफाई अभियान शुरू किया।परिसर में उगी झाड़ियां काटने के साथ परिसर में पड़े कचरे को साफ़ किया।आयुक्त श्रवण कुमार विश्नोई,युवा समन्वयक ओमप्रकाश जोशी, ग्रुप फॉर पीपल के संयोजक चन्दन सिंह भाटी,महेष पनपालिया,रमेश सिंह इंदा,दुर्जन सिंह गुडिसर,स्वरुप सिंह भाटी,राजेंद्र कुमार लहुआ,हाकम सिंह भाटी,रतन भवानी ,सोनाराम सहित कई सदस्यो ने अपना योगदान श्रमदान में दिया।।आयुक्त श्रवण विश्नोई ने नेहरू युवा केंद्र के जिम का भी अवलोकन किया।।आयुक्त विश्नोई ने कहा कि ग्रुप फॉर पीपल के सदस्य बहुत सक्रीय हैं। बाड़मेर शहर के विकास के लिए इनके सराहनीय प्रयास हैं।उन्होंने कहा कि बाड़मेर शहर के विकास के नए सुझाव और उनपे अमल में ग्रुप मेम्बर्स अपना योगदान कर रहे हैं विश्नोई ने कहा कि राष्ट्रीय योजनाओं में ग्रुप सदस्य अपना सकारात्मक शाहयोग कर समाज में अच्छा सन्देश दे रहा हैं।।श्रमदान की ग्रुप द्वारा शुरुआत की गयी जिसे आगे भी जारी रखा जाये​ ।।​युवा समन्वयक ओमप्रकाश जोशी ने कहा की ग्रुप की सकारात्मक सोच और सेवा भावना के चलते लोगो का जुड़ाव ग्रुप के साथ हैं ,आमजन को ग्रुप से बड़ी आशाएं हैं ,उन्होंने कहा की ग्रुप ने सोनतालाब में श्रमदान कर उसकी कायाकल्प करने की शुरुआत की,उन्होंने कहा की सकारात्मक सोच से बाड़मेर को निखरनरे का प्रयास कर रहे हैं ,​


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें