मंगलवार, 17 जनवरी 2017

रात में लवर से मिलने गया था ये लड़का, सुबह महिलाओं ने दी ऐसी सजा

रात में लवर से मिलने गया था ये लड़का, सुबह महिलाओं ने दी ऐसी सजा
youth woman\\\\\\\'s beat.
कटिहार. रात के अंधेरे में कमल (बदला हुआ नाम) अपने गांव में प्रेमिका से मिलने उसके घर गया। आधी रात को वह प्रेमिका के रूम में पहुंचा तभी लड़की के घरवालों को बेटी के रूम से आवाज आई। घरवाले उठे और कमल को पकड़ लिया। लड़की ने भी कमल पर छेड़खानी का आरोप जड़ दिया। पिलर से बांधकर रखा, बेहोश होने तक हुई पिटाई...




-पकड़े जाने पर कमल के पास कोई जवाब नहीं था। रंगे हाथ धराया कमल चुप था और लड़की के घरवाले उसे पीट रहे थे।

-लड़की के परिजनों ने उसे कड़कड़ाती ठंड में पिलर से बांधकर रखा। सुबह छह बजे सवेरा होते ही कमल की धुनाई शुरू हो गई।

- गांव के लोगों ने लात-जूते से कमल को बेरहमी से पीटा। दर्द के मारे वह कराहता रहा, लोगों से छोड़ देने की मिन्नतें करता रहा।

- गांव के लोग पीटकर हटे ही थे कि लड़की के घर की महिलाएं जुट गईं। बेरहमी से पीटने के मामले में महिलाएं पुरुषों से दो कदम आगे निकलीं।

6 महिलाओं ने घेर कर पीटा

- हाथ में चप्पल लिए 6 महिलाओं ने कमल को घेर लिया और उसपर चप्पलों की बरसात कर दी। महिलाएं इतनी गुस्से में थी कि कोई कमल के सिर पर चप्पल मार रही थी, कोई पीठ पर तो कोई उसके चेहरे को निशाना बना रही थी।

-घंटों तक हुई बेरहमी से पिटाई का दर्द सहते सहते कमल बेहोश हो गया। मार खाते खाते वह मर न जाए इस डर से गांव के लोगों ने पिटना बंद कर दिया।

- सूचना मिलने पर पुलिस आई और कमल को अपनी कस्टडी में ले लिया। पुलिस का कहना है कि लड़के का मेडिकल कराया जाएगा।

- गांव में ही कमल के मां बाप थे। बेटे की हरकत से शर्मसार मां-बाप उसे बचाने नहीं आए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें