बुधवार, 11 जनवरी 2017

चौहटन.लड़की के साथ दुष्कर्म कर गए, थोड़ी देर बाद वापस पहुंचे तो परिजनों ने कर दिया ऐसा



चौहटन.लड़की के साथ दुष्कर्म कर गए, थोड़ी देर बाद वापस पहुंचे तो परिजनों ने कर दिया ऐसा
लड़की के साथ दुष्कर्म कर गए, थोड़ी देर बाद वापस पहुंचे तो परिजनों ने कर दिया ऐसा

चौहटन थाना क्षेत्र के लीलसर गांव में मंगलवार रात तीन युवकों ने एक घर में घुसकर लड़की से दुष्कर्म किया। इस दौरान घरवालों को पता चला तो इनमें से दो जने भाग गए, लेकिन तीसरे को उन्होंने पकड़ लिया। इसकी सूचना मिलने पर चौहटन पुलिस मौके पर पहुंची। मामले का लड़कों के घरवालों को पता चला तो कई लोग वहां पहुंच गए तथा एक लड़के के अपहरण का आरोप लगाया।




चौहटन पुलिस उप अधीक्षक प्रभातीलाल चौधरी के अनुसार लड़की के परिवार वालों का कहना है कि तीनों युवक कुछ दिन पहले भी लड़की का अपहरण कर ले गए थे तथा दुष्कर्म कर वापस छोड़ दिया था। इसके बाद मंगलवार को उन्होंने उनके घर में घुसकर लड़की से फिर दुष्कर्म किया।










इस दौरान उन्हें पता चला तो दो जने वहां से भाग गए, लेकिन तीसरे को उन्होंने पकड़कर बंद कर दिया। वहीं इसका पता चलने पर लड़के के पक्ष के लोगों ने वहां पहुंच उसका अपहरण कर बंद करने का आरोप लगाया। इस संबंध में दोनों पक्षों की ओर से देर रात तक मामला दर्ज नहीं हुआ था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें