शनिवार, 21 जनवरी 2017

बाड़मेर स्वच्छ भारत मिशन मंे वार्ड पंचांे की महत्वपूर्ण भूमिकाःजोशी



बाड़मेर स्वच्छ भारत मिशन मंे वार्ड पंचांे की महत्वपूर्ण भूमिकाःजोशी
बाड़मेर, 21 जनवरी। स्वच्छ भारत मिशन के साथ विभिन्न सरकारी योजनाआंे के क्रियान्वयन मंे वार्ड पंच महत्ती भूमिका निभा सकते है। वार्ड पंचांे का आम जनता से सीधा संवाद एवं संपर्क रहता है। वार्ड पंचांे को प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर मंे शौचालय निर्माण के लिए प्रेरित करने के साथ उनको जन कल्याणकारी योजनाआंे से लाभांवित करवाने मंे सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। विकास अधिकारी शैलेन्द्र जोशी ने गिड़ा पंचायत समिति मुख्यालय पर आयोजित वार्ड पंचांे की एक दिवसीय कार्यशाला के दौरान यह बात कही। इस कार्यशाला का आयोजन सरकारी योजनाआंे मंे जन प्रतिनिधियांे की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए किया गया।

गिड़ा पंचायत समिति के विकास अधिकारी जोशी ने कहा कि मौजूदा समय मंे ग्राम पंचायत स्तर पर विकास कार्याें का प्लान तैयार किया जा रहा है। उन्हांेने कहा कि जीडीडीपी मंे जन प्रतिनिधि अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। ताकि आमजन की जरूरत के मुताबिक कार्याें को कार्य योजना मंे शामिल किया जा सके। इस दौरान विकास अधिकारी जोशी ने ग्रामीण विकास योजनाआंे के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी।

कार्यशाला मंे आरडीओ के कार्यक्रम समन्वयक राजेश गुप्ता ने स्वच्छ भारत मिशन के बारे मंे विस्तार से जानकारी देते हुए प्रत्येक घर मंे शौचालय निर्माण के साथ उसकी उपयोगिता सुनिश्चित करने की बात कही। उन्हांेने कहा कि स्वच्छता अपना कई बीमारियांे से बचा जा सकता है। उन्हांेने कहा कि शौचालय निर्माण के लिए स्वच्छ भारत मिशन के तहत राशि उपलब्ध कराई जा रही है। उन्हांेने जन प्रतिनिधियांे से इस अभियान मंे भागीदारी निभाने का आहवान किया। इस दौरान आरडीओ के फील्ड मैनेजर जोगाराम ने गिड़ा क्षेत्र मंे स्वच्छ भारत मिशन के तहत हुए कार्याें पर विस्तार से जानकारी दी। उन्हांेने कहा कि ग्राम पंचायतांे को ओडीएफ घोषित करवाने एवं प्रत्येक घर मंे शौचालय निर्माण के लिए ग्रामीणांे से समझाइश की जाए। उनको इसके फायदे बताए जाए। इस दौरान स्वच्छ भारत मिशन के साथ विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाआंे के विविव पहलूआंे से अवगत कराया गया।




खेल मैदानांे के कार्य प्राथमिकता से पूर्ण करवाने के निर्देश
-अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक सुरेश कुमार दाधीच ने किया विकास कार्याें का निरीक्षण

बाड़मेर, 21 जनवरी। अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक सुरेश कुमार दाधीच ने गिड़ा एवं पाटोदी पंचायत समिति की विभिन्न ग्राम पंचायतांे मंे महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत चल रहे विकास कार्याें का निरीक्षण किया। उन्हांेने खेल मैदानांे के कार्याें को प्राथमिकता से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक सुरेश कुमार दाधीच ने गिड़ा पंचायत समिति मुख्यालय पर आधार कार्ड सत्यापन एवं पंचायत समिति की विभिन्न ग्राम पंचायतांे मंे चल रहे विकास कार्याें की जानकारी ली। इस दौरान प्रधान लक्ष्मणराम चौधरी, विकास अधिकारी शैलेन्द्र जोशी एवं सरपंच पूनमाराम घाट के साथ विकास योजनाआंे के प्रभावी क्रियावयन पर विचार-विमर्श किया। इसके उपरांत कूंपलिया ग्राम पंचायत मुख्यालय पर निर्माणाधीन खेल मैदान का निरीक्षण किया। उन्हांेने विकास अधिकारी जोशी एवं सरपंच नगराज गोदारा को खेल मैदान का कार्य प्राथमिकता से पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। इसी तरह पाटोदी मंे रामदेवरा पैदल यात्री टेªक निर्माण का कार्य किया। इस कार्य पर 76 मंे 56 श्रमिक उपस्थित मिले। सांभरा ग्राम पंचायत मुख्यालय भी टेªक निर्माण कार्य पर 50 मंे से 35 श्रमिक कार्य करते हुए मिले। पैदल यात्री टेªक का कार्य संतोषजनक पाया गया। ग्रामीणांे ने बताया कि यह कार्य पूर्ण होने से पैदल जातरूओं को खासी राहत मिलेगी। इस दौरान एमआईएस मैनेजर नेतसिंह राजपुरोहित भी साथ रहे।



राष्ट्रीय लोक अदालत 11 फरवरी को
बाड़मेर, 21 जनवरी। राष्ट्रीय लोक अदालत आगामी 11 फरवरी 2017 को ताल्लुका स्तर से उच्चतम न्यायालय तक स्थित सभी न्यायालयों में आयोजित होगी।

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव एस के जैन ने बताया कि यह राष्ट्रीय लोक अदालत किसी एक विषय पर केन्द्रित न होकर सभी विषयों पर सभी न्यायालयों में आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि न्यायालयों में बढ़ती मुकदमों की संख्या को नियंत्रण व कम करने के क्रम में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में सभी सरकारी विभागों का सहयोग व योगदान अपरिहार्य है क्योंकि सामान्यतः सभी न्यायालयों में लंम्बित मुकदमों में काफी संख्या में राज्य सरकार पक्षकार होती है तथा गंभीर प्रकृति के मामलोें को छोड़कर शेष लघु प्रकृति के मामले जैसे नगरपालिका चालान, वन विभाग, आबकारी, लेण्ड रेवेन्यू, रोडवेज, पानी, बिजली व टेलीफोन आदि अदालत, मध्यस्थता के माध्यम से आसानी से निस्तारित हो सकते है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें