गुरुवार, 5 जनवरी 2017

बाड़मेर युवा शक्ति ही संगठन की मजबूत नींवः सिंह



बाड़मेर युवा शक्ति ही संगठन की मजबूत नींवः सिंह

आरवीटीकेए का नववर्ष स्नेह मिलन समारोह आयोजित, नई कार्यकारिणी का गठन

बाड़मेर, 05 जनवरी।

राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारी एसोसिएशन की बाड़मेर शाखा का नववर्ष स्नेह मिलन समारोह गुरूवार को सेवा सदन मंे प्रदेश प्रवक्ता रमेश पंवार के सानिध्य में आयोजित हुआ। समारोह को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष नरेन्द्रसिंह ने जिले भर से तकनीकी कर्मचारियों ने का स्वागत करते हुए कहा कि अगर कर्मचारी संगठित हैं तो हर मुश्किल को आसान बनाया जा सकता हैं। जिस संगठन मंे युवा शक्ति मौजुद हो, उसकी नींव हमेशा मजबूत होती हैं। संगठन के बलबुले ही किसी भी आंदोलन को जीता जा सकता हैं। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता रमेश पंवार ने कहा अपने हक के लिए लड़ना कहीं गलत नहीं हैं। लेकिन जरूरी हैं कि जोश के साथ होश रखा जाए तभी ताकत का सही इस्तेमाल हो सकता हैं। उन्होने दिसंबर 2015 में की गई टूल डाउन हड़ताल एवं निगम प्रशासन द्वारा की गई कार्यवाही को लेकर संगठन द्वारा अब तक किए गए प्रयासों की जानकारी दी। साथ ही कहा कि उक्त कार्यवाहिया जल्द से जल्द निस्तारित करने हेतु निगम प्रशासन से वार्ता की जा रही हैं। बैठक को गणपत प्रजापत, अशोक नामा, राजेन्द्र चैधरी, लिखमाराम चैधरी, धनराजसिंह सहित कई वक्ताओं ने संबोधित करते हुए संगठन के लिए धन-मन धन से सहयोग करने का आव्हान किया।

सिंह अध्यक्ष, प्रजापत महामंत्री मनोनितः

इस अवसर पर जिला शाखा की कार्यकारिणी का पुर्नगठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से नरेन्द्रसिंह को अध्यक्ष व पचपदरा के गणपत प्रजापत को महामंत्री मनोचित किया गया। इसके अलावा राजेन्द्र चैधरी को कार्यकारी अध्यक्ष, लिखमाराम हुड्डा, चैनाराम सियाग व बांकाराम सिणधरी को उपाध्यक्ष, हरीराम चैधरी व धनराजसिंह को सह सचिव, राजेन्द्र सोनी को कोषाध्यक्ष, चुन्नीलाल को जिला प्रचार मंत्री, चैहटन के रमेश चैधरी को जिला प्रवक्ता, धोरीमन्ना के प्रकाश विश्नोई को संगठन मंत्री, बाबूलाल मुढ़ को सह संगठन मंत्री, अनिल चैधरी व भंवरलाल चैधरी को कार्यालय मंत्री मनोनित किया गया। जबकि विजय चैहान, मेघाराम चैधरी, अर्जुनराम, बंशीलाल विश्नोई, भंवरलाल राणावत व मांगीलाल को कार्यकारिणी सदस्य मनोनित किया गया। इसी दौरान विभिन्न उपखण्डों की कार्यकारिणी का भी गठन किया गया।

मुक अंध विद्यालय के बच्चो को कराया भोजनः

संगठन द्वारा स्नेह मिलन समारोह के दौरान श्योर संस्थान द्वारा संचालित मुक अंध बधिर विद्यालय के बच्चो को भोजन कराया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें