शनिवार, 21 जनवरी 2017

अजमेर महिला एवं बाल विकास मंत्राी श्रीमती अनिता भदेल ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण



अजमेर महिला एवं बाल विकास मंत्राी श्रीमती अनिता भदेल ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण
खानपुरा क्षेत्रा के लिए की विकास कार्यों की घोषणाएं
अजमेर, 21 जनवरी। महिला एवं बाल विकास मंत्राी श्रीमती अनिता भदेल ने शनिवार को खानुपरा जवाहर नगर क्षेत्रा में लगभग 30 लाख की लागत से निर्मित सड़कों का लोकार्पण किया तथा क्षेत्रा के विकास के लिए कई घोषणाएं की।

उन्होंने खानपुरा जवाहर नगर क्षेत्रा के निवासियों को सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए नए विकास कार्यों की घोषणा की। विधायक स्थानीय क्षेत्रा विकास कोष के माध्यम से 5 लाख की राशि से सामुदायिक महिला स्नानघर बनवाया जाएगा। साथ ही नगर निगम के वार्ड संख्या 25 में प्रकाश नोगिया के घर से शंकर लाल बोहरा के घर तक, कैलाश नोगिया के घर से रतनलाल प्रजापति के घर तक, उस्मान खान के घर से लक्ष्मण सिंह रावत के घर तक तथा फारूख जी अध्यापक के घर से विद्यादायिनी स्कूल तक की सड़कों का निर्माण भी विधायक कोष के माध्यम से करवाए जाने की घोषणा की। इसी प्रकार आदर्श नगर पुलिस थाने से खानपुरा सामुदायिक भवन तक लगभग एक करोड़ की लागत से सड़क बनवायी जाएगी। इसका शीघ्र ही शिलान्यास करके निर्माण आरम्भ किया जाएगा। अजमेर डेयरी के पास वाली रेलवे फाटक पर लगभग 22 करोड़ की लागत से ओवर ब्रिज तथा अण्डरपास का निर्माण करवाया जाएगा। रेलवे क्रासिंग पर पुलिया बनने से क्षेत्रावासियों को सुगम आवागमन उपलब्ध होगा। पुलिया निर्माण के लिए स्थानीय निवासी श्रीमती रूकमा बाई ने महिला एवं बाल विकास मंत्राी का आभार जताया।

श्रीमती भदेल ने यह घोषणाएं वार्ड संख्या 25 में रामदेव मन्दिर से रावतों के घरों से होते हुए दूसरे रामदेव मन्दिर तक तथा महादेव सिंह रावत के घर के सामने वाली सड़क के निर्माण कार्यों के लोकार्पण अवसर पर की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खानपुरा गांव के विकास के लिए राज्य सरकार हर संभव मदद देने के लिए तैयार है। क्षेत्रा की समस्याओं के निस्तारण के लिए 20 लाख की राशि से सड़क बनायी गई थी। इसके पश्चात निवासियों को पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए पाइपलाइन बिछाई गई और अजमेर डेयरी के पास उच्च जलाशय का निर्माण कर पानी की समस्या का निस्तारण किया गया। वर्तमान राज्य सरकार द्वारा क्षेत्रा के निवासियांे को अधिकाधिक सुविधाएं उपलब्घ करवाने के लिए समस्त संसाधन प्रदान किए गए। इसी मुख्य सड़क को विधायक कोष से निर्माण करवाकर क्षेत्रा वासियों को लाभान्वित किया गया है।

उन्होंने कहा कि खानपुरा क्षेत्रा के पशुपालकों के लिए मुख्यमंत्राी श्रीमती वसुन्धरा राजे द्वारा बजट में पशु चिकित्सालय खोलने की घोषणा की गई। इससे पशु पालकों को बीमार पशुओं के लिए स्थानीय स्तर पर पशु चिकित्सक की सेवाएं उपलब्ध हो रही है।

उन्होंने कहा कि खानपुरा की आंगनबाड़ी प्रदेश ही नहीं पूरे देश के लिए रोल माॅडल बनेगी। इसमें शुद्ध पेयजल, शौचालय के साथ-साथ उच्च गुण्वात्ता के निर्माण करवाए गए है। आंगनबाड़ी केन्द्र को बिजली उसकी छत पर स्थापित सोलर पैनल से प्राप्त होगी। इस कारण इसे एनर्जी एफिशियंस ईको फ्रेंडली आंगनबाड़ी की तरह विकसित किया जाएगा। आंगनबाड़ी में पूर्व प्राथमिक शिक्षा प्राप्त करने वाले बच्चों को सहशैक्षिक गतिविधियों से जोड़कर अच्छी आदतों के निर्माण के लिए आधुनिक तकनीक का सहयोग लिया गया है। केन्द्र में एलईडी टीवी के माध्यम से पाठ्य सामग्री उपलब्घ करवायी गई है।

उन्होंने कहा कि देश के नागरिकों द्वारा अदा किए गए कर से सरकारे जनता के लिए सुविधाएं उपलब्ध करवाती है। विकास कार्यों के लिए धनराशि कर के माध्यम से ही प्राप्त होती है। सरकार द्वारा करवाए गए विकास कार्य जनता के धन से ही होते है। इसलिए सार्वजनिक सम्पत्ति की सुरक्षा तथा देखभाल अपनी समझकर की जानी चाहिए। समाज का सम्पूर्ण विकास जाति, वर्ग एवं धर्म से ऊपर उठकर कार्य करने से ही हो सकता है। जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले व्यक्तियों के जनप्रतिनिधि बनने से क्षेत्रा के विकास को गति मिलती है। सामाजिक क्षेत्रा में कार्य करने वाले व्यक्तियों में ईमानदारी एवं वफादारी अवश्य होनी चाहिए। क्योंकि ये समाज को नयी दिशा देने का कार्य करते है।

स्थानीय निवासियों ने लोकार्पण समारोह के अवसर पर श्रीमती भदेल को गुड़ से तोलकर सम्मान व्यक्त किया।

श्री कंवल प्रकाश किशनानी ने कहा कि राज्य सरकार क्षेत्रा के विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है। खानपुरा क्षेत्रा को विकास के माध्यम से अग्रणी बनाया जाएगा।

इस अवसर पर नगर निगम के पार्षद दुर्गा प्रसाद, अजमेर विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता श्री राजेन्द्र कुड़ी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।



महिला एवं बाल विकास मंत्राी ने किया चैक वितरण

18 व्यक्तियों को किया लाभान्वित


अजमेर, 21 जनवरी। महिला एवं बाल विकास मंत्राी श्रीमती अनिता भदेल ने 18 व्यक्तियों को शनिवार को चैक वितरित कर लाभान्वित किया।

श्रीमती भदेल ने वैवेकिक अनुदान कोष के माध्यम से जरूरतमंद 18 व्यक्तियों को एक-एक हजार रूपए का चैक वितरित किया।

प्रदेश में अलग पहचान बनाएगा अजमेर- प्रो. देवनानी
वार्ड 46 एवं 48 में विकास कार्यों का शुभारम्भ
अजमेर, 21 जनवरी। शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्य मंत्राी प्रो. वासुदेव देवनानी ने कहा कि अजमेर स्मार्ट सिटी के रूप में एक अलग पहचान कायम करेगा। स्मार्ट सिटी सहित अन्य योजनाओं में 2600 करोड़ रूपये के कार्यों से शहर के विकास को नई गति मिलेगी। आगामी कुछ वर्षो में अजमेर प्रदेश में विशिष्ट स्थान के साथ पहचाना जाएगा।

शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्य मंत्राी प्रो. देवनानी ने आज वार्ड संख्या 46 एवं 48 में सड़क, नाली एवं अन्य विकास के लाखों रूपये के कामों का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में उन्होंने कहा कि अजमेर शहर में आजादी के बाद पहली बार इतनी बड़ी और शानदार योजना लागू की गई है। योजना अजमेर का ना सिर्फ नक्शा बदलेगी बल्कि यह विकास में भी हमें कई साल आगे कर देगी। आनासागर झील के चारों ओर पाथवे, सर्किट हाउस से जुड़ी पहाड़ी पर झरना एवं लवकुश उद्यान में कैफेटेरिया भी बनाया जाएगा। इसके तहत आगामी 25 जून से पूर्व कुछ कार्य पूरे कर लिए जाएंगे और कुछ कार्य शुरू करवा दिए जाएंगे। अरबन हाट में खादी मेला 22 जनवरी से

मिलेंगी रियायती दरों पर सामग्री
अजमेर, 21 जनवरी। राजस्थान खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा वैशाली नगर स्थित अरबन हाट में खादी मेला रविवार 22 जनवरी से 31 जनवरी तक आयोजित होगा।

जिला उद्योग केन्द्र के संभाग खादी अधिकारी श्री मूल सिंह रावत ने बताया कि खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा आयोजित होने वाले इस खादी मेले में 50 से अधिक स्टाॅल अपने गुणवत्ता पूर्ण उत्पादों का प्रदर्शन एवं बिक्री करेंगे। मेले में खादी संस्थाओं की स्टाॅल्स पर ऊनी, सूती, रेशमी तथा पोली खादी के सैकड़ों उत्पाद उपलब्ध रहेंगे। इन पर राज्य सरकार द्वारा विशेष छूट भी प्रदान की जाएगी। साथ ही मेले में ग्राहकों को विभिन्न प्रकार के दैनिक घरेलू उत्पाद उपलब्ध करवाएं जाएंगे। इनमें हरबल प्रोडक्ट, आचार, पापड़, मंगोड़ी, अगरबत्ती, आयुर्वेदिक उत्पाद, नमकीन, लेदर उत्पाद, मिट्टी के खिलौने एवं सजावटी सामग्रीयां विशेष आकर्षण का केन्द्र रहेगी। खाने -पीने के शौकिन व्यक्तियों के लिए फूड कोर्ट स्थापित किया गया है। यहां नसीराबाद का कचैड़ा एवं भेलपुरी सहित विविध व्यंजनों का स्वाद लिया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि यह खादी मेला औद्योगिक ईकाइयों के उत्पादों को सीधे उपभोक्ता को उपलब्ध करवाने के लिए है। उत्पादक से सामग्री सीधे ग्राहक तक पहुंचने से उपभोक्ता को उचित कीमत पर उच्च गुणवत्ता की सामग्री प्राप्त होगी। जिलेवासियों को एक ही छत के नीचे विभिन्न उत्पाद कम कीमत पर उपलब्ध रहेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें