गुरुवार, 12 जनवरी 2017

BF के घर के बाहर धरने पर बैठी GF, गांववालों को सुनाई प्यार की ये कहानी

BF के घर के बाहर धरने पर बैठी GF, गांववालों को सुनाई प्यार की ये कहानी

Love, went, Facebook, Parwan,  married, boy, thing, Girl friend, Boy Friend, affair, Dhanbad, jharkhand.
धनबाद(झारखंड)। यहां बरवाअड्‌डा थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक लड़की अपने ब्वॉयफ्रेंड के घर के बाहर धरने पर बैठ गई। जब लोगों की उसपर नजर पड़ी तो सभी ने इसकी वजह जानने की कोशिश की। इस पर अपनी सहेली के साथ धरने पर बैठी लड़की ने अपने प्यार की पूरी कहानी उन्हें सुना डाली।लड़का घर से है फरार...

-दरअसल, लड़के से उसकी जान-पहचान फेसबुक से हुई। इसके बाद दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया।

-शादी तक की बात हो गई। पर अचानक लड़का शादी से मुकर गया। लड़की उसके घर पहुंची तो वो भाग निकला।

-लड़की कानपुर से अपने प्रेमी के घर आकर शादी की जिद पर धरने पर बैठ गई। उसके साथ एक सहेली भी है।

-लड़की के अनुसार वो कानपुर में रहकर मेडिकल की तैयारी करती है। वहीं, उसका ब्वॉयफ्रेंड संतोष वर्धमान में रहकर बीटेक की पढ़ाई कर रहा है।

-लड़की से फेसबुक पर उसकी दोस्ती हुई। जो कुछ मुलाकातों के बाद प्यार में बदल गई। लड़की के अनुसार संतोष ने उससे शादी करने का वादा किया।

-दोनों ने कई जगहों पर फोटो भी शूट कराए। लेकिन जब लड़की ने शादी के लिए दबाव बनाया तो लड़के ने उससे सम्पर्क तोड़ दिया।

-इसके बाद लड़की उसके घर पर आकर धरने पर बैठ गई। उसने प्रेमी के घरवालों पर अपने साथ दुर्व्यवहार का भी आरोप लगाया है।

-लड़की ने स्पष्ट कर दिया है या तो उसकी शादी संतोष से होगी वरना उसकी अर्थी ही यहां से उठेगी।

-वहीं, संतोष के पिता का कहना है की वो दोनों की शादी के खिलाफ नही हैं। लेकिन संतोष अभी नाबालिग है। इसके अलावा लड़की के पिता खुद शादी का समर्थन नही कर रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें