बुधवार, 7 दिसंबर 2016

Girls के साथ होटल के रूम में थे लड़के, पुलिस आई तो खिड़की से कूद भागे

Girls के साथ होटल के रूम में थे लड़के, पुलिस आई तो खिड़की से कूद भागे

this girl came from mumbai.


जोधपुर। शहर की होटलों में अन्य शहरों से लड़कियों को बुलाकर देह व्यापार का कारोबार बढ़ता जा रहा है। पुलिस ने मंगलवार देर रात मसूरिया क्षेत्र की एक होटल में छापा मार देह व्यापार में लिप्त मुंबई से आई तीन युवतियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके साथ कमरे में मौजूद लड़के पुलिस को देख होटल से कूद भाग गए। यह है मामला...


- पुलिस को कई दिन से सूचना मिल रही थी कि मसूरिया क्षेत्र में स्थित एक होटल में देह व्यापार चल रहा है। इसके लिए मुंबई व दिल्ली से लड़कियों को बुलाया जाता है।
- पुलिस ने कई दिन तक होटल पर निगरानी रखने के बाद कल देर रात छापा मारा। पुलिस के छापा मारते ही होटल के कमरों में मौजूद स्थानीय युवक छलांग लगाकर बाहर कूद कर भाग निकले।
- लेकिन मुंबई से आई तीन लड़कियां अपने-अपने कमरों में ही रह गई। पुलिस के वहां पहुंचने पर तीनों अपने कमरों में संदिग्ध अवस्था में मिली।
- 19 से 23 वर्ष आयु की तीनों लड़कियों ने पुलिस को बताया कि वे बुलावे पर मुंबई से अन्य शहरों में जाती है।
- इन लड़कियों ने पुलिस को कहा कि वे बालिग है और कहीं भी आने-जाने का स्वतंत्र है। ऐसे में उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा सकता।
- देर रात होटल से तीन लड़कियों को गिरफ्तार करने की सूचना से क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में होटल के बाहर एकत्र हो गए।
- पुलिस तीनों को पकड़ कर प्रताप नगर पुलिस स्टेशन ले गई। इन्हें आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।
ऐसे चलता है देह व्यापार का खेल
- मुंबई और दिल्ली में देह व्यापार से जुड़े कुछ दलाल जोधपुर में होटल मालिकों के संपर्क में रहते है। वे सात से दस दिन के लिए एक मुश्त राशि वसूल कर लड़कियों को यहां भेजते है।
- होटल मालिक व स्थानीय दलाल लड़कियों को ठहराने के साथ स्थानीय स्तर पर उनके लिए ग्राहक खोजने का काम करता है।
- अमूमन कुछ घंटों के लिए एक लड़की उपलब्ध कराने के तीन से पांच हजार रुपए वसूले जाते है।
- इसमें से साठ फीसदी हिस्सा लड़कियों को दिया जाता है। शेष राशि में से बड़ा हिस्सा होटल मालिक को थोड़ा हिस्सा दलाल को मिलता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें