शुक्रवार, 23 दिसंबर 2016

जैसलमेर डॉ हितेश चौधरी फिजियो राइजिंग अवार्ड से हुए सम्मानित।।

 जैसलमेर डॉ हितेश चौधरी फिजियो राइजिंग अवार्ड से हुए सम्मानित।।

जवाहर चिकित्सालय जैसलमेर में कार्यरत डॉ हितेश चौधरी को उनकी उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं के लिए फिजियो राइजिंग अवार्ड से जयपुर के एस एम एस हॉस्पिटल के ऑडिटोरियम में आयोजित नेश्नल कॉन्फ्रेंस ऑफ़ फिजिकल थेरेपी में राष्ट्रीय संघठन के संयुक्त सचिव डॉ केतन भटिकर ने सम्मानित किया।।इस दौरान देश भर से आये करीब छह सौ फिजियो थेरेपिस्ट उपस्थित थे।।बाड़मेर जिले के सिवाना उपखण्ड के खखरलाई निवास डॉ हितेश चौधरी सारा भाई अस्पताल अहमदाबाद,नाहटा अस्पताल बालोतरा में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।वर्तमान में डॉ हितेश चौधरी ज्वरहर चिकित्सालय में नियुक्त हैं।डॉ हितेश चौधरी लम्बे समय से ग्रुप फॉर पीपल नामक संगठन के सक्रीय सदस्य हैं।समाज  सेवा क्षेत्र में भी उन्होंने उल्लेखनीय कार्य किया।।उन्होंने अपनी सफलता अपने माता पिता और गुरुओं को समर्पित किया।।उनके पिता हनुमान राम चौधरी बाड़मेर में समाज सेवा क्षेत्र से दशकों से जुड़े हे।उ होने जैसलमेर में अलप समय में चिकित्सा क्षेत्र में अपनी ख़ास पहचान बनाई हैं।।उदय पुर में अपनी पढाई पूर्ण करने के बाद इन्होंने मानव सेवा के उत्क्रष्ट की किये।।
समानित होने के बाद जयपुर से जैसलमेर पहुँचने पर ग्रुप फॉर पीपल जैसलमेर द्वारा उनका भव्य स्वागत और अभिनन्दन किया।।ग्रुप अध्यक्ष मुकेश गज्जा,हरीश धनदे,अनिल शर्मा,दलवीर सिंह भाटी,आनंद व्यास,देवेंद्र सिंह परिहार ,शरद भाटिया,,जितेंद्र खत्री,पुखराज सोनी,पंकज तंवर,पर्वत सिंह भाटी,सहित ग्रुप के कई सदस्य उपस्थित थे।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें