शनिवार, 10 दिसंबर 2016

शादी से इंकार करने पर दो व्यापारी भाइयों की हत्या, काट दिए प्राइवेट पार्ट

शादी से इंकार करने पर दो व्यापारी भाइयों की हत्या, काट दिए प्राइवेट पार्ट
शादी से इंकार करने पर दो व्यापारी भाइयों की  हत्या, काट दिए प्राइवेट पार्ट

पटना. शादी से इंकार करने पर अभिषेक और उसके भाई की हत्या चाकू से गोदकर की गई है। पुलिस की शुरुआती जांच में इसके संकेत मिले हैं। अभिषेक और उसके भाई सागर के शवों पर चाकू के कई निशान मिले हैं। दोनों के गर्दन पर भी गहरे जख्म हैं। यही नहीं, दोनों का चेहरा भी झुलसा हुआ है। हत्यारों ने प्राइवेट पार्ट भी काट दिए। इसके बाद अपराधी दरवाजा बंद कर फरार हो गए हैं। ये घटना राजधानी के जमालरोड की है। अभिषेक और सागर किराए के मकान में यहां पर रहा करते थे। शादी से इंकार करने पर हुई हत्या...

अभिषेक और सागर की हत्या की पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। पुलिस ने हाल में हुई उसकी सगाई को केंद्र में रखकर अपनी जांच को आगे बढ़ा दी है। पुलिस का मानना है कि संभवतः अभिषेक की सगाई के बाद शादी से इंकार करने के कारण उसकी हत्या हुई हो। पुलिस इसको लेकर अपनी जांच कर रही है। पुलिस इसके साथ ही अभिषेक और सागर के मोबाइल को भी खंगाल रही है। लेकिन फिलहाल पुलिस अभिषेक की सगाई को ही केंद्र बनाकर अपनी जांच को आगे बढ़ाया है। फिलहाल अभिषेक के परिजनों को उसके शव को सौंप दिया गया है। वे दोनों लाश को लेकर अपने गांव आरा चले गए हैं।

तीन माह पहले हुई थी सगाई

अभिषेक की 15 सितंबर को सगाई हुई थी। रोहतास जिले के बंजारी में इसका रिश्ता तय हुआ था। लेकिन, सगाई के तीन दिन बाद ही अभिषेक ने यह कहते हुए रिश्ते को तोड़ दिया था कि मुझे लड़की पसंद नहीं है। इसको लेकर लड़की पक्ष के लोगों से अभिषेक और उसके परिजनों के विवाद भी हुए थे। पुलिस को ऐसा मानना है कि रिश्ता टूटने के कारण लड़की के परिजन आक्रोशित होकर ऐसा कर सकते हैं। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अभिषेक के मामा सुनील कुमार की ओर से एफआईआर किया गया था।

परिचित हैं हत्यारे

हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। जैसे हत्या की गई है, पुलिस को शक है कि हत्यारे परिचित हैं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच की। एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। घटनास्थल से एक मोबाइल मिला है। अन्य गायब हैं। गांधी मैदान थानेदार उत्तीम सिंह ने बताया कि चाकू से गोदकर दोनों की हत्या की गई है।




मोबाइल पार्ट्स का कारोबार करते थे दोनों

शुक्रवार की देर रात दोनों के शव गांधी मैदान थाने की पुलिस ने विनायक होटल के करीब राजकुमार गुप्ता के मकान से बरामद किया। दोनों करीब डेढ़ साल से इसी मकान में किराए पर रहते थे। हत्या 24 से 48 घंटे पहले हुई होगी। दोनों आरा जिला के नारायणपुर गांव निवासी शिवराज के पुत्र थे। ये दोनों भाई जमाल रोड में मोबाइल पार्ट्स का ऑन लाइन कारोबार करते थे।

फोन बंद होने पर परिजनों को अनहोनी का शक

शिवराज के तीन बेटे और चार बेटियां हैं। अभिषेक बड़ा था, जबकि सागर मंझला। छोटा गोलू गांव में रहता है। बुधवार को ही दोनों ने घर वालों से बात की थी। इसके बाद से मोबाइल बंद थे। कंकड़बाग में रहने वाले अभिषेक के मामा अनिल ने बताया कि शुक्रवार की शाम उनकी मां का फोन आया था कि दोनों के फोन बंद हैं।

फिर रात 8 बजे अभिषेक की बहन का अहमदाबाद से फोन आया। इधर, गोलू भी गांव से रवाना हुआ और रात 11 बजे पटना पहुंचा। इसी बीच अनिल और गोलू के बहनोई भी पहुंच गए। कमरे को खोलकर देखा तो एक का शव बेड पर था, जबकि दूसरे का बेड के नीचे। सामान भी बिखरा पड़ा था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें