मंगलवार, 13 दिसंबर 2016

जोधपुर महिला के भेष में पुरुष का शव देख अचंभे में पड़ी पुलिस, पत्थरों से मारकर हत्या की आशंका

जोधपुर महिला के भेष में पुरुष का शव देख अचंभे में पड़ी पुलिस, पत्थरों से मारकर हत्या की आशंकामहिला के भेष में पुरुष का शव देख अचंभे में पड़ी पुलिस, पत्थरों से मारकर हत्या की आशंका

शहर के रातानाडा थाना क्षेत्र के खतरनाक पुलिया पर सोमवार सुबह रेलवे ट्रेक पर महिला के भेष में एक युवक का शव मिला। पुलिस का कहना है कि उसके सिर पर गंभीर चोटें हैं, संभवत: पत्थरों से वार कर उसकी हत्या की गई है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उसका शव महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सलवार सूट व हाथों में चूडि़यां पहनी
रातानाडा थाने के उप निरीक्षक प्रदीप डांगा ने बताया कि सुबह करीब सवा दस बजे रेलवे ट्रेक पर शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर 35 वर्षीय युवक का शव पड़ा था। उसके सलवार सूट पहना हुआ था और हाथों में चूडि़या पहनी हुई थी। उसके सिर पर गंभीर चोटें लगी थी और लहुलूहान हालत में शव था।
पुलिस को लगा महिला का शव
पुलिस को लगा कि किसी महिला का शव है, लेकिन यह शव युवक का निकला। उसके पास एक बैग भी मिला उसमें भी महिला के वस्त्र व महिला से सम्बंधित सामान मिला है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया एेसा लगता है कि किसी ने पत्थरों से वार कर उसकी हत्या कर शव फेंक दिया। उसकी शिनाख्ती के प्रयास किए जा रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें