शनिवार, 31 दिसंबर 2016

बाड़मेर राजस्थानी भाषा को मान्यता अंतिम पड़ाव पे।।मोदी जी करेंगे करोडो राजस्थानियों का सपना साकार।।

राजस्थानी भाषा समिति ने मेघवाल का किया बहुमान


बाड़मेर  राजस्थानी भाषा को मान्यता अंतिम पड़ाव पे।।मोदी जी करेंगे करोडो राजस्थानियों का सपना साकार।।

बाड़मेर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अर्जुन मेघवाल ने कहा कि राजस्थानी भाषा को अगले सत्र में मान्यता हर हाल में मिलेगी।सरकार के सारे पैरामीटर तय कर दिए।हंगामे की वजह से इस सत्र में मान्यता नही हो पाई।

0अर्जुन मेघवाल राजस्थानी भाषा मान्यता संघर्ष समिति बाड़मेर तथा भारत विकास परिषद द्वारा कैलाश इंटरनेशनल में आयोजित समारोह में बोल रहे थे।।मेघवाल ने कहा कि राजस्थानी को मान्यता में पेचीदगी थी।गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मिल कर उन प्रादेशिक भाषाओं को मान्यता देने का मानस बनाया जी को अन्तराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता हो।ऐसे में राजस्थानी को मान्यता का मार्ग प्रसस्त हुआ। अब इंतज़ार ख़त्म।राजस्थानियों को भाषा मान्यता की सौगात मिलेगी।।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने भारत के विकास का जो सपना देखा वो पूरा हो रहा हैं।उन्होंने कहा कि नोटबन्दी के बाद केसलेश ट्रांजेक्शन लागू करने से देश में एक नम्बर और दो नम्बर का सारा खेल खत्म हो जायेगा।उन्होंने कहा मोदी जी के इस मास्टर स्ट्रोक से देश से काला धन ,भृष्टाचार,कालाबाज़ारी तो खत्म होगी ही।इनकम टैक्स रेंज बढ़ेगी।।उन्होंने कहा कि देश बदल रहा है युवाओ के सपने साकार हो रहे हैं।।


बहुमान किया

अर्जुन मेघवाल का राजस्थानी भाषा मान्यता संघर्ष समिति,भारत विकास परिषद,धारा संसथान,महिला मंडल आगोर,साहित्य परिषद की विभिन संस्थाओं ,मिशन बाड़मेर जैसलमेर द्वारा साफा,शॉल,मालाएं पहना अभिनन्दन किया,वही उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किए।।

मोदी के सपनो का भारत वीडियो का विमोचन किया।जम कर की तारीफ़।।

अर्जुन मेघवाल ने साहित्यकार डॉ बंशीधर तातेड़ द्वारा लिखित मोदी के सपनो का भारत वीडियो का विमोचन किया।उन्होंने रजनीकांत शर्मा और सुनीता चौधरी द्वारा गाये इस फिल्मांकन वीडियो को प्रोजेक्टर से पूरा देखा।तथा लेखक सहित गायकों की तारीफ़ करते हुए इस वीडियो को मोदी तक पहुंचने की बात कही।।

अर्जुन मेघवाल के साथ ओम् प्रकाश मुथा,डॉ अशोक तंवर और आदूराम मेघवाल विशेष अतिथि के रूप में मौजूद थे।।


ये थे उपस्थित।

समिति के प्रदेश उप पाटवी चन्दन सिंह भाटी,महेश पनपालिया,डॉ लक्ष्मीनारायण जोशी,संजय शर्मा,रिड़मल सिंह दांता,रावत त्रिभुवन सिंह राठौड़,हरीश धनदे,रमेश सिंह इंदा,पुरुषोत्तम खत्री,रामकुमार जोषी, प्रीतम हालवाल,संपत जैन,नरेंद्र खत्री,आदिल भाई,दुर्जन सिंह गुडिसर,धन सिंह मौसेरी,स्वरुप सिंह भाटी,डूंगर सिंह बाना,ललित छाजेड़,हितेश मूंदड़ा,छगन सिंह चौहान,जीतेन्द्र सिंह सेतराऊ। मुकेश बोहरा अमन ,दिग्विजय सिंह चुली,महेंद्र सिंह तेजमालता,शंकर लाल गोली,कैलाश भंसाली,ओम् प्रकाश जोशी,जसवंत गौड़,जगदीश माली,राजेंद्र लहुआ,जय परमार,छोटू सिंह पंवार,मदन कटारिया ,लूणकरण नाहटा ,जालम सिंह महेचा सहित कई मौजिज लोग उपस्थित थे।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें