शनिवार, 31 दिसंबर 2016

जैसलमेर जरूरतमंद परिवारों के साथ मनाया नये वर्ष का जश्न ग्रुप फॉर पीपल ने।।वस्त्र वितरित किये।

जैसलमेर  जरूरतमंद परिवारों के साथ मनाया नये वर्ष का जश्न ग्रुप फॉर पीपल ने।।वस्त्र वितरित किये।

जैसलमेर सामाजिक सरोकार और नवाचार के प्रतीक ग्रुप फॉर पीपल जैसलमेर द्वारा नये वर्ष की पूर्व संध्या का जश्न जरूरतमंद परिवारों को संबल देकर मनाया।ग्रुप अध्यक्ष मुकेश गज्जा के नेतृत्व में सदस्यो ने कच्ची बस्ती गफूर भट्टा पर जरूरतमंद परिवारों को वस्त्र और बच्चों को मिठाई,बिस्किट वितरित कर न्य साल मनाया।।मुकेश गज्जा ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों को शाहयोग कर उन्हें संबल प्रदान करना सबसे बड़ा धर्म हैं उन्होंने कहा ग्रुप फॉर पीपल बाड़मेर जैसलमेर का एकमात्र धरातल पर सेवा कार्य करने वाला ग्रुप हैं।।उन्होंने कहा निकट भविष्य में शहर की समस्त कच्ची बस्तियों में वस्त्र,खाद्य सामग्री और अन्य जरूरतमंद वस्तुओं का वितरण किया जयेगा।।


इस अवसर पर ग्रुप फॉर पीपल्स जैसलमेर अध्यक्ष मुकेश जी गज्जा, दलवीर सिंह भाटी, अनिल शर्मा, भँवर सिंह जी साधना, पुखराज सोनी, पार्षद पर्वत सिंह भाटी, देवेंद्र सिंह परिहार, जितेंद्र खत्री, मान सिंह देवडा, नवीन वाध्वानी, मनीष तंवर, अमित व्यास, महेश पुरोहित, जितेंद्र सिंह सैम भाटी आदि सदस्य रहे उपस्थित॥

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें