बुधवार, 7 दिसंबर 2016

सुहागरात पर भागी 'लुटेरी' दुल्हन, दूल्हा पीछे-पीछे भागा, जानें फिर क्या हुआ

सुहागरात पर भागी 'लुटेरी' दुल्हन, दूल्हा पीछे-पीछे भागा, जानें फिर क्या हुआ

sensational case,  marriage,Love, sex, cheating, marriage, police, predatory bride
भोपाल/छतरपुर। बुंदेलखंड में शादी से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। इसमें दुल्हन सुहागरात के दिन पति को झांसा देकर भाग निकली। हालांकि दूल्हे ने उसका पीछा करके पकड़ लिया पुलिस के हवाले कर दिया। यह मामला बुधवार को मीडिया के सामने आया। दरसअल, पुलिस का मानना है कि, यह महिला एक लुटेरी दुल्हन है। पुलिस की एकतरफा कार्रवाई पर भी उंगलियां उठीं...

1.60 लाख में खरीदी थी दुल्हन...

-छतरपुर जिले के बिजावर विधानसभा क्षेत्र में सटई थाने के तहत आता है ग्राम सिंग्रामपुर। यहां रहने वाले बाबूलाल शुक्ला के बेटे छन्नू लाल की शादी नहीं हो पा रही थी। आखिरकार उसने एक दलाल के जरिये 1.60 लाख रुपए में अपने लिए दुल्हन खरीदी।

-शादी के बाद सुहागरात से पहले ही दुल्हन बाजार जाने के बहाने भाग निकली। इसकी भनक जैसे ही छन्नू को लगी, तो उसने दोस्तों और परिचितों की मदद से उसे ढूंढना शुरू कर दिया। आखिकार दुल्हन पकड़ ली गई। यह मामला थाने पहुंचा।

-महिला बाल विकास अधिकारी, बिजावर राजकुमारी बागरी के मुताबिक, महिला को फिलहाल छतरपुर स्थित महिला संरक्षण केंद्र भेजा गया था। वहां से मंगलवार को उसे जेल भेज दिया गया। यह मामला बुधवार को मीडिया की सुर्खियों में आया।

यह कहना है दुल्हन का...

-नवविवाहिता संगीता मालवीय, इंदौर में विजयनगर स्थित भाग्यश्री कालोनी में रहती है। वह घरों में काम करती है। इससे पहले भी उसकी एक शादी हो चुकी है, जिससे उसकी एक बेटी है। पति ने उसे छोड़ दिया है।

-इसी दौरान उसके परिचित ममता यादव, हलके यादव और खंडवा निवासी कोई मिश्राजी ने उससे कहा कि, उसकी बेटी बड़ी हो रही है, बिना पति के वो कैसे अपनी जिंदगी गुजारेगी। इन तीनों ने संगीता को बातों में लेकर किसी की तस्वीर दिखाई और शादी के लिए राजी कर लिया।

क्या धोखा हुआ

-24 नवंबर को संगीता अपनी बेटी को मायके छोड़कर सिंग्रामपुर आ गई। 25 नवंबर को कागजी लिखापढ़ी हुई। उसी रात जब दूल्हा उसके सामने आया, तो संगीता के होश उड़ गए। छन्नू उससे करीब दोगुनी उम्र का निकला।

-वहीं वह एक पैर से विकलांग भी था। संगीता के मुताबिक, उसे फोटो किसी और की दिखाई गई थी। जब उसने छन्नू से यह बात बताई, तो उसने दो टूक कहा कि, उसने 1.60 लाख रुपए में खरीदा है। इसके लिए उसने पुराने 1000 के नोट दिए।

इसलिए आए थे बाजार

-संगीता ने कहा,'छन्नू ने मेरी एक बात न सुनी, तो मैंने उसे झांसे में लिया। उस दिन तो हमने उसे जैसे-तैसे रोक दिया। मैंने कहा कि हम अगले दिन सुहागरात मनाएंगे। 26 नवंबर को हम दोनों बिजावर मार्केट आए।

-यहां मैंने टॉयलेट का बहाना बनाया और वहां से एक सवारी जीप में बैठकर भाग निकली। लेकिन छन्नू ने मुझे देख लिया और उसने चिल्लाते हुए मुझे रोका। मैं डरके मारे जीप से उतरकर वहां खड़ी पुलिस की जीप में घुस गई।

- पुलिस को अपनी बात बताई। लेकिन पुलिस ने मेरी बात पर भरोसा नहीं किया और मुझे आरोपी बना दिया।' वहीं दुल्हे छन्नू ने कहा-'25 नवम्बर को हमने कोर्ट में मैरिज की लिखा-पढ़ी कराई थी। सुहागरात के दिन संगीता भाग रही थी। हमने उसके खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कराया है।

इनका कहना है

-संगीता को पुलिस महिला आश्रय गृह में छोड़कर गई थी। वह खुद को निर्दोष बता रही है। 10-11 साल की बेटी भी उसके साथ थी।

कौशल्या शर्मा, कार्यकर्ता

बुंदेलखंड में इस तरह के रैकेट आम हो चले हैं। रैकेट चलाने वाले लोग उड़ीसा, बिहार, रांची, झारखंड, और अन्य प्रदेशों से महिलाओं को खरीदकर लाते हैं और यहां बेचकर चले जाते हैं।

गायत्री देवी परमार, संचालिका महिला आश्रय गृह प्रमुख

-अगर छन्नूलाल ने महिला को खरीदा था, तो उसके खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाएगा। फिलहाल, जांच चल रही है।

शिवशंकर मिश्रा, बिजावर थाना प्रभारी

-यह मामला अभी मेरे संज्ञान में आया है। मैं मामला दिखवाता हूं।ललित शाक्यवार, SP छतरपुर

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें