शनिवार, 10 दिसंबर 2016

छोटे ने किया था दो बड़े भाईयों का मर्डर, सामने आई होने वाली भाभी की कहानी

छोटे ने किया था दो बड़े भाईयों का मर्डर, सामने आई होने वाली भाभी की कहानी
Patna SSP with the offender caught

पटना. बड़े भाई को शक था कि जिस लड़की से उसकी शादी तय हुई है उससे उसका छोटा भाई प्यार करता है। इसी वजह से उसने शादी करने से मना कर दिया। इधर छोटे ने भी बड़े भाई से कहा कि उसका उस लड़की से कोई चक्कर नहीं है। परंतु बड़े भाई ने शादी तोड़ दी। अंततः गुस्से में छोटे भाई ने अपने छह साथियों के साथ मिलकर दो बड़े भाईयों की हत्या कर दी। जानें क्या है पूरा मामला...

- अभिषेक और सागर की हत्या के मामले में पटना पुलिस ने दोनों के छोटे भाई अमित सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अमित को हत्या का मास्टर माइंड बताया जा रहा है।

- 24 नवंबर को गांधी मैदान थाने के जमालरोड में एक साथ रहने वाले दो सगे भाईयों की हत्या कर दी गई थी। अपराधियों ने हत्या के बाद उन दोनों के प्राइवेट पार्टस् को भी काट दिए थे।

- पुलिस ने अपनी शुरुआती जांच में ही हत्या का कारण लड़की को बताया था। जांच जैसे जैसे आगे बढ़ा पूरा मामला परत दर परत खुलता चला गया। पुलिस की माने तो यह पूरा मामला अवैध संबंध और संपत्ती विवाद से जुड़ा है।

होने वाली भाभी से थे अवैध संबंध

- पुलिस सूत्रों के अनुसार अभिषेक की सितबंर में शादी तय हुई थी। जिस लड़की से अभिषेक की शादी तय हुई थी कहा जा रहा है कि उससे अभिषेक के सबसे छोटे भाई की अवैध संबंध थे।

- अभिषेक को जब इस बात की भनक लगी तो वो भड़क गया और शादी करने से इंकार कर दिया था। इसको लेकर घर में पिछले कई दिनों से घर में विवाद चल रहा था।

- पुलिस सूत्रों के अनुसार इसको लेकर ही घर में दो दफा पंचायती भी हुई थी। लेकिन अभिषेक उस लड़की से शादी करने को तैयार नहीं था।

- सागर अभिषेक का छोटा भाई था। इन दोनों के बीच भी अच्छी जुगलबंदी थी। इस कारण सागर अक्सर अभिषेक का साथ लिया करता था।

- अभिषेक की शादी वाले फैसले में भी सागर अभिषेक के साथ ही था। इस कारण ही इनका छोटा भाई सागर से नाराज रहा करता था। पुलिस का मानना है कि सागर की हत्या के पीछे भी संभवतः यही कारण रहा है।

इसलिए काटा प्राइवेट पार्ट

पुलिस सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छोटे भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर दोनों के प्राइवेट पार्ट इसलिए काट दिया था कि हत्या कि वजह अवैध संबंध लगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें