रविवार, 18 दिसंबर 2016

भीलवाड़ा: धार्मिक जुलूस पर पथराव के बाद बिगड़ा माहौल, मकान-दुकान को किया आग के हवाले



भीलवाड़ा: धार्मिक जुलूस पर पथराव के बाद बिगड़ा माहौल, मकान-दुकान को किया आग के हवालेभीलवाड़ा: धार्मिक जुलूस पर पथराव के बाद बिगड़ा माहौल, मकान-दुकान को किया आग के हवाले  शहर के गायत्री नगर में निकल रहे एक धार्मिक जुलूस पर कुछ समाजकंटकों ने पथराव कर दिया, जिससे जुलूस में मौजूद कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। जवाब में गुस्साए कार्यकर्ताओं ने भी संप्रदाय विशेष के लोगों के मकानों पर पथराव किया।

जानकारी के मुताबिक़ आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने एक दुकान और एक मकान में आग लगा दी। इस दौरान एक कर भी क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद माहौल और ज़्यादा तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्योति स्वरूप शर्मा सहित बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंच गया। यहां पुलिस पर भी पथराव हुआ।

पुलिस ने कुछ लोगों को मौके से खदेड़ा और कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। कानून व्यवस्था बनाने के लिहाज़ से गायत्री नगर में पुलिस बल ने रूट मार्च किया।




जानकारी के मुताबिक़ कई घंटों तक रुक-रूककर गलियो में पथराव होता रहा, जिससे पुलिस के लिए तंग गलियों में घुसना मुश्किल हो गया। बताया जा रहा है कि पथराव में तीन लोग घायल हुए है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें