रविवार, 11 दिसंबर 2016

दिल्ली डबल मर्डर केसः गर्लफ्रेंड के साथ रची थी पत्नी और उसकी सहेली की हत्या की साजिश, बॉडी के टुकड़े कर फेंके

दिल्ली डबल मर्डर केसः गर्लफ्रेंड के साथ रची थी पत्नी और उसकी सहेली की हत्या की साजिश, बॉडी के टुकड़े कर फेंके

Vasant Vihar double murder case : 2 accused arrest
नई दिल्ली.2 सहेलियों की बर्बर हत्या के पीछे लव, सेक्स और पैसा की बात सामने आई है। दिल्ली पुलिस ने पिछले महीने राजधानी के मुनिरका इलाके में महिलाओं के सिर कटे शव बरामद किए थे। इस मामले में महिला समेत 2 लोगों को अरेस्ट किया है, जबकि मुख्य आरोपी और उसका दोस्त फरार हैं। दिल्ली पुलिस ने शनिवार को खुलासा किया कि मुख्य आरोपी ने गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी और उसकी सहेली की हत्या की। वारदात में किसी सीरियल किलर का हाथ नहीं है, बल्कि केस लव अफेयर और अवैध संबंधों से जुड़ा है। चार लोगों ने किए मर्डर...
Vasant Vihar double murder case : 2 accused arrest
- ज्वाइंट सीपी आरपी उपाध्याय ने  बताया कि दोनों हत्याओं को कपल समेत चार लोगों ने अंजाम दिया।

- अर्जुन मुख्य आरोपी है। उसने गर्लफ्रेंड मिनी संगमा, दोस्त गोविंद और कुक जीवन के साथ मिलकर दोनों का मर्डर किया था।

- पिछले 18 और 25 नवंबर को वसंत विहार और मुनिरका में अगल-अलग बोरों में बंद सिर कटी लाशें मिलीं। शव काफी हद तक क्षत-विक्षत थे।

- पुलिस ने बताया कि लाशों की पहचान हो गई है। सोनम ऊर्फ सुषमा राय असम और न्यासा नेपाल की थीं, दोनों एक स्पा में काम करती थीं।

- बॉडी पर बने दो टैटू से सोनम की पहचान करने में मदद मिली। पिछले कुछ दिन से फोन नहीं उठने पर उसके घर वाले भी काफी परेशान थे।

# अर्जुन ने महिलाओं को दिलाया था घर

- पुलिस के मुताबिक, अर्जुन ने ही सोनम और न्यासा को रहने के लिए मुनिरका में घर दिलवाया था।

- इसके बाद सोनम और अर्जुन के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। करवाचौथ के अगले दिन दोनों ने कालकाजी मंदिर में शादी कर ली।

- एक दिन सोनम ने शादी के कुछ फोटो अर्जुन की गर्लफ्रेंड मिनी को वाट्सएप पर भेज दिए। जिसके बाद मिनी और अर्जुन में झगड़ा हुआ।

# कैसे दिया वारदात को अंजाम?

- उपाध्याय ने बताया, '‘शादी की बात पता चलने पर मिनी ने अर्जुन से कहा था कि उसे सोनम या मिनी में से कोई एक चुनना होगा। फिर अर्जुन ने मिनी, गोविंद और जीवन के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।’'

- ''प्लान के मुताबिक, 17 नवंबर की रात अर्जुन ने सोनम को अपने कमरे में बुलाया और फिर चारों ने मिलकर उसका मर्डर कर दिया। सोनम के सिर को लेकर अर्जुन और गोविंद चले गए। बॉडी को दो हिस्सों में काटकर जीवन और मिनी ने गटर में फेंक दिया।''

- ''इसके बाद अगले दिन रात को सोनम की सहेली न्यासा घर लौटी और अर्जुन से सोनम के बारे में पूछा तो जबाव मिला कि वो काम से गई है।''

- ''आरोपियों को डर था कि अगर न्यासा जिंदा रही तो उनका भेद खुल जाएगा। 18 नवंबर की रात उसका भी मर्डर कर दिया, क्योंकि उसे शादी का पता था।''

# आरोपी ने बताया- अर्जुन ने सोनम से की शादी

- पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी जीवन ने बताया, '' सिलॉन्ग की रहने वाली मिनी अर्जुन की गर्लफ्रेंड थी और उसके बच्चों का ख्याल रखती थी।''

- ''अर्जुन और सोनम के बीच अफेयर था और वो उससे खर्च के लिए रुपए लेता था। कुल मिलाकर पूरा कर्ज करीब 3 लाख हो गया था।''

- ''शादी के बाद अर्जुन ने सोनम से कहा था कि अब सारे पैसे और कर्ज हम दोनों का है। इस तरह अर्जुन ने जो रुपए लिए थे वो माफ हो गए।''

# नेपाल की ओर भागे आरोपी

- पुलिस ने आरोपी कुक जीवन और मिनी को अरेस्ट कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी अर्जुन और गोविंद अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

- खबर मिली है कि दोनों अपने घर नेपाल भागने की फिराक में है। उनकी लोकेशन भारत-नेपाल बॉर्डर के पास मिली है। उन्हें पकड़ने के लिए एक टीम रवाना की गई है।

- जीवन भी आनंद विहार आईएसबीटी से सनौली नेपाल बॉर्डर के लिए बस पकड़ने की फिराक में था, तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया।

- वहीं, मिनी को साउथ दिल्ली के एक गेस्ट हाउस से पकड़ा गया, उसके कब्जे से खुखरी बरामद की गई है। जिससे लाशों के टुकड़े किए गए थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें