रविवार, 4 दिसंबर 2016

जरूरतमंद परिवारों को कम्बल और वस्त्र वितरित किये ग्रुप फॉर पीपल ने


जरूरतमंद परिवारों को कम्बल और वस्त्र वितरित किये ग्रुप फॉर पीपल ने


जरूरतमंद सेवा पुनीत कार्य अंजना मेघवाल





जैसलमेर सामाजिक सरोकार और नवाचार के प्रतिक ग्रुप फॉर पीपल ने रविवार को कच्ची बस्ती गफ्फूर भट्टा पर मजदूर बस्ती में जिला प्रमुख अंजना मेघवाल के हाथो जरुरत मन्द परिवारों को कम्बल और वस्त्र वितरित किये गए ,ग्रुप द्वारा मजदूर बस्ती के महिला ,पुरुष और बच्चो को उनकी आवश्यकता अनुसार गर्म वस्त्र और कम्बल वितरित किये गए ,इस अवसर पर जिला प्रमुख अंजना मेघवाल ने कहा की गरीब और जरूरतमंद परिवारों की सेवा पुनीत कार्य हैं ,उन्होंने कहा ग्रुप फॉर पीपल सदैव जनहित कार्यो में अग्रणी रहा हैं ,इनको सकारात्मक सोच समाज के न निर्माण में सहायक होगी ,अंजना मेघवाल ने कहा की शहर स्थित कच्ची बस्तियों में ऐसे सेकड़ो परिवार हे जिनके पास तन ढकने को कपडे नही हैं ,उन्होंने शहर के लोगो से अपील की की आपके पास पुराने कपडे हो वो ग्रुप को दे ताकि जरूरतमंद परिवारों तक पहुँच जाये उनके काम आये ,इस अवसर पर सत्यजीत खत्री ने कहा की नेक कार्यो के लिए सभी साथ खड़े हैं ,उन्होंने कहा की कच्ची बस्तियों के जरूरतमंद परिवारों को वस्त्र और कम्बल वितरण नेक कार्य हैं इसे जारी रखे ,इस अवसर पर ग्रुप संयोजक चन्दन सिंह भाटी ने कहा की ग्रुप जैसलमेर में वेस्ट बैंक स्थापित करेगा जिसके माध्यम से जरूरतमंद परिवारों वस्त्र की जरूरते पूरी करने का प्रयास किया जायेगा ,इस अवसदर पर पार्षद पर्वत सिंह भाटी ,हरीश धनदे ,दलवीर सिंह भाटी ,नत्थू बन्ना चौहान।,देवेंद्र सिंह परिहार ,जाकिर हुस्सैन ,जितेंद्र खत्री ,मान सिंह देवड़ा ,पंकज तंवर,नवीन ,वाधवानी ,पुखराज सोनी ,अमित व्यास ,शैतान सिंह देवड़ा ,अशोक भार्गव ,ताराचंद इणखिया ,अमित व्यास ,योगेश गज्जा ,मदन कटारिया ,सहित ग्रुप के कई सदस्य थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें