गुरुवार, 15 दिसंबर 2016

आज से मांगलिक कार्य बंद, नए साल में 60 सावे, 15 जनवरी से शुरू होंगे शुभ कार्य

आज से मांगलिक कार्य बंद, नए साल में 60 सावे, 15 जनवरी से शुरू होंगे शुभ कार्य

आज से मांगलिक कार्य बंद, नए साल में 60 सावे, 15 जनवरी से शुरू होंगे शुभ कार्य
 .आज से 30 दिन तक मांगलिक कार्य बंद हो जाएंगे। गुरुवार रात 8.55 बजे से सूर्य के धनु राशि में प्रवेश के साथ ही मलमास प्रारंभ होगा। एक महीने तक अब विवाह, मुंडन, जनेऊ, गृहप्रवेश, गृह आरंभ और अन्य मांगलिक कार्य नहीं होंगे। 14 जनवरी को मकर संक्रांति के बाद सूर्य उत्तरायण और मकर राशि में सूर्य के प्रवेश के साथ ही मांगलिक कार्य शुरू होंगे। साल 2017 में कुल 60 शुद्ध सावे होंगे।

ज्योतिषाचार्य अमित जैन ने बताया कि अंतिम सावा 13 दिसंबर का ही माना गया है, लेकिन 14 को भी शादियां हुईं। जब सूर्य का प्रवेश गुरु की राशि धनु व मीन में होता है तब मलमास या खर मास शुरू होता है।




पिछले साल से 14 सावे ज्यादा हैं इस साल:वर्ष 2016 में सिंह राशि पर गुरु का प्रभाव होने से मात्र 46 सावे थे। वर्ष 2017 में कुल शुद्ध 60 सावे होंगे। मई-जून में सर्वाधिक सावों की धूम रहेगी। 1 फरवरी को बसंत पंचमी को अबूझ सावा सबसे ज्यादा तेज रहेगा।

सूर्य का प्रभाव कम होने से शुभ कार्य वर्जित




जैन ने बताया कि जब धनु राशि में सूर्य का भ्रमण होता है तो इन दिनों दिन छोटे और रात बड़ी हाेती है। सूर्य का प्रभाव पृथ्वी पर बहुत कम होता है। ग्रह नक्षत्रों पर इसका नकारात्मक असर पड़ने के कारण शास्त्रानुसार इस दौरान शुभ व मांगलिक कार्य नहीं करते।

यह रहेंगे अबूझ सावे




- 1 फरवरी बसंत पंचमी।

- 29 अप्रैल अक्षय तृतीया, आखातीज।

- 10 मई पीपल पूर्णिमा।

- 4 जून गंगा दशमी।

- 2 जुलाई भड़ल्या नवमी।

- 4 जुलाई देवशयनी एकादशी।

- 31 अक्टूबर देव उठनी एकादशी।

किस महीने में कितने सावे




जनवरी- 16,17,18, 23,29, फरवरी- 1, 5, 6,15, 18,19,28, मार्च - 13, अप्रैल- 18, 19, 28, 29, मई- 4, 6, 7, 8, 9, 10, 12, 16, 21, 22, 23, 31, जून- 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 17, 18, 19, 27, 28, 30, जुलाई- 1, 2, 3, 4, अक्टूबर- 31, नवंबर - 19, 23, 24, 28, 29, 30, दिसंबर- 1, 2, 4, 10, 11, 13

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें