सोमवार, 26 दिसंबर 2016

हिंदुस्तान का सबसे ताकतवर अग्नि-5 का हुआ परीक्षण, नाम ''वेपन ऑफ़ पीस' लेकिन कर सकती है आधी दुनिया तबाह

हिंदुस्तान का सबसे ताकतवर अग्नि-5 का हुआ परीक्षण, नाम ''वेपन ऑफ़ पीस' लेकिन कर सकती है आधी दुनिया तबाहभारत ने किया पृथ्वी-2 मिसाइल का सफल परीक्षण
हमारे निशाने पर अब आधी दुनिया
अब हमारे निशाने पर पाकिस्तान और चीन ही नहीं, तकरीबन आधी दुनिया है। अग्नि-5 मिसाइल का रेंज 5000 किलोमीटर है, जिसके ज़रिए हम पूरे एशिया महादेश के साथ साथ युरोप के बहुत बड़े हिस्से पर भी निशाना साध सकते हैं। आज ओडिशा के बालासोर आइलैंड्स से अग्नि 5 को 11.18 पर लांच कर दिया गया।

मिसाइल कंट्रोल रिजीम से जुड़ने के बाद भारत के यह सबसे बड़ी सफलता है। 17 मीटर लम्बे और 50 टन भार के इस मिसाइल पर 1000 किलो का न्युक्लीयर वारहेड फिट किया जा सकता है।

सतह से सतह पर मार करने वाले इस मिसाइल को पकड़ पाना बहुत मुश्किल है क्योंकि यह बेलिस्टिक सिस्टम से लैस है।

यह जान लेना बहुत ही ज़रूरी है कि भारत के पास जितने भी अग्नि सिरीज के मिसाइल हैं, उस पर नुक्लियर वारहेड लगाया जा सकता है।

अग्नि 1, 2, 3, 4 और ब्रह्मोस ने भारत को अपने पारम्परिक विरोधियों पर बहुत बड़ी सामरिक बढ़त दी है।

अग्नि 5 तो शांति का दूत है, भारत के वैज्ञानिक इसे " वेपन ऑफ़ पीस" का नाम दे रहे हैं।


अग्नि 1 का रेंज तो 700 किलोमीटर ही था लेकिन अग्नि 5 के लांच के बाद अब हमें अजेय बढ़त मिलनी तय है।

अग्नि 6 तो अग्नि 5 से भी ज्यादा मारक होगा, वज्ञानिकों की मानें तो इसका रेंज 10,000 किलोमीटर तक होगा और इसे हम अपने सबमरीन से भी लांच कर सकेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें