शुक्रवार, 14 अक्तूबर 2016

दावाः रात में आकर लिपटी नागिन, शर्ट पर KISS के निशान, डस चुकी 20 बार

दावाः रात में आकर लिपटी नागिन, शर्ट पर KISS के निशान, डस चुकी 20 बार दावाः रात में आकर लिपटी नागिन, शर्ट पर KISS के निशान, डस चुकी 20 बार
ललितपुर.यूपी के ललितपुर जिले में एक युवक को नागिन द्वारा परेशान किए जाने की अनोखी घटना सामने आई है। पिछले 5 साल में नागिन युवक को कई बार डस चुकी है। इसके बाद भी युवक को अब तक कुछ नहीं हुआ। युवक के मुताबिक, इस बार नागिन सोते समय उससे लिपट गई। उस समय वो कमरे में अकेला सो रहा था। वह हड़बडाकर वहां से भागा। उसने देखा कि उसकी शर्ट पर किस करने जैसे होठों के निशान बने हैं। नागिन कहती है, पति है वो पूर्वजन्‍म का...

- युवक के मुताबिक, नागिन उससे कहती है कि वह उसके पुनर्जन्म का पति है। उसकी प्रेम कहानी अधूरी रह गई थी। वह उसे ले जाने आई है।
- मड़ावरा थाना क्षेत्र में नागिन द्वारा युवक को परेशान किए जाने की घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।
- यहांं के रहने वाले धनीराम ने बताया कि उनके 26 साल के बेटे कोमल को 2010-11 से एक नागिन ने परेशान करना शुरू कर दिया है।
- ऐसा तब शुरू हुआ जब 2010 में कोमल की शादी कर दी गई। इससे पहले कभी ऐसा नहीं हुआ था।
- नागिन कहती है कि कोमल उसके पूर्वजन्‍म का पति है।
अब तक 20 बार डस चुकी है नागिन
- कोमल के मुताबिक, उसे नागिन अब तक करीब 20 बार डस चुकी है। इतने बार डसे जाने के बाद भी उसे कुछ नहीं हुआ।
- अक्सर सोते समय ऐसा होता है। वह सुबह उठता है तो शरीर पर उसे डसने के निशान मिलते हैं।
- कई बार जागते समय भी उसे नागिन ने डसा है। खेत जाते समय नागिन ने हमला भी किया।
- परिजन हर बार उसे तांत्रिकों के पास ले गए, लेकिन कुछ बात न‍हीं बनी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें