शुक्रवार, 14 अक्तूबर 2016

देवर की दीवानी को महंगी पड़ी रासलीला, ऐसे हुआ लव स्टोरी का द END

देवर की दीवानी को महंगी पड़ी रासलीला, ऐसे हुआ लव स्टोरी का द END

।पति के अनुपस्थिति में देवर संग इश्क फरमाने वाली महिला को उसके देवर ने ही मार दिया। इसके बाद खुद आत्महत्या कर ली। देवर ने महिला को किसी तीसरे के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। पहले खूब बहस हुई उसके बाद तीसरा शख्स भाग गया, वहीं गुस्से में देवर ने पहले धारदार हथियार से भाभी को मार डाला, उसके बाद खुद आत्महत्या कर ली। हालांकि, पुलिस ऐसा नहीं मान रही है और इस मामले के हर बिंदु की जांच कर रही है।

हत्या के समय दूसरे कमरे में मृतका की 15 वर्षीय बेटी प्रीती भी मौजूद थी। दोनों मृतकों के शरीर पर दर्जनों जख्म मिले हैं। पुलिस ऐसा मान रही है कि दोनों के बीच में कोई तीसरा व्यक्ति भी था। घटना की सूचना मिलते ही एसपी जितेन्द्र सिंह राणा घटनास्थल पर पहुंच कर हत्या के तौर तरीके की जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। अवैद्य प्रेम संबंध में देवर भाभी की हत्या से पूरा गांव सकते में है।

क्या है मामला

मृतका गया देवी की शादी जमुई जिले के अमारी गांव के सुरेन यादव के साथ कुछ वर्ष पूर्व हुई थी। लेकिन शादी के बाद से ही सुरेन झरिया (झारखंड) में रह कर फल बेचने का काम करने लगा था। उसका घर आना-जाना लगा रहता था। सुरेन की अनुपस्थिति में उसकी पत्नी गया देवी और छोटे भाई रामवृक्ष यादव के बीच अवैद्य प्रेम संबंध स्थापित हो गया। रामवृक्ष पहले से शादीशुदा था। भाभी के प्यार में वह इस कदर पागल हुआ कि अपनी पत्नी को मारपीट कर घर से भगा दिया। पत्नी को भगाने के बाद घर में उसकी भाभी और 15 साल की भतीजी रहती थी।


देवर भाभी के बीच ‘तीसरा’ बना हत्या का कारण

स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक देवर भाभी के बीच प्रेम संबंध में गांव के ही शिवशंकर यादव उर्फ मिस्टर की एंट्री हो गई। मृतका गया देवी ने उससे भी नाजायज संबंध बना लिए। यह सब चोरी चुपके चलता रहा। रामवृक्ष यादव के अनुपस्थिति में मिस्टर यादव, गया देवी के घर आने जाने लगा था।
ग्रामीणों के अनुसार रविवार की देर रात मिस्टर यादव, गया देवी के घर पर ही ठहरा हुआ था। उसी दौरान देवर रामवृक्ष घर पर पहुंच गया और दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसके बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। इस बीच मौका पाते ही मिस्टर यादव भाग निकला।
आपत्तिजनक हाल में देखने के बाद से ही दोनों में बहस और नोंकझोंक शुरू हो गए। गुस्से में देवर ने धारदार हथियार से भाभी पर हमला बोल दिया। धारदार हथियार के गर्दन पर लगने से मौके पर ही मौत हो गई। भाभी की मौत के बाद देवर रामवृक्ष ने भी खुद को धारदार हथियार से काट कर आत्महत्या कर ली।
क्या कहते हैं एसपी

प्रथमदृष्टया में देवर ने भाभी की हत्या करने के बाद आत्महत्या का मामला लग रहा है। लेकिन दोनों मृतक के शरीर पर कई जख्म के निशान हैं जो कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। पुलिस हर बिन्दुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है।
जितेन्द्र सिंह राणा, एसपी, जमुई

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें