रविवार, 16 अक्तूबर 2016

पुलिसवाले ने की थी दो शादियां, दूसरी पत्नी के घर पहुंचा तो हुआ ये हाल

 पुलिसवाले ने की थी दो शादियां, दूसरी पत्नी के घर पहुंचा तो हुआ ये हाल

 पुलिसवाले ने की थी दो शादियां, दूसरी पत्नी के घर पहुंचा तो हुआ ये हाल

सुल्तानगंज/भागलपुर.बिहार के बेलहर (बांका) के अमगढ़वा में बिहार पुलिस के जवान 29 साल के अविनाश शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना गुरुवार रात करीब 12.30 बजे बजे की है। भागलपुर के पैन (अकबरनगर थाना) गांव का रहने वाला अविनाश पटना स्थित गांधी मैदान थाना में ड्यूटी करता था और पूजा में शामिल होने के लिए घर आया था। अमगढ़वा में अविनाश का ससुराल था। जानकारी के मुताबिक अविनाश ने दो शादियां की थी। उसकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। पूजा में आया था ससुराल...

- सास बेबी देवी ने पूजा में शिरकत करने के लिए दामाद को अमगढ़वा बुलाया था।
- घटना की जानकारी मिलते ही बेलहर के डीएसपी पीयूष कांत, थानाध्यक्ष दुर्गेश राम ने मौके पर जाकर जांच की।
- इस मामले में सास बेबी देवी ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। घटना के कारण का खुलासा नहीं हो पाया है।

पहली पत्नी की हो चुकी है मौत
- जवान के छोटे भाई अमरजीत कुमार ने बताया कि अविनाश नवमी पूजा को छुट्टी पर घर आया था। उसकी दो शादी हुई थी।
- पहली शादी 2009 में बेलहर स्थित अमगढ़वा गांव निवासी सुबोध शर्मा की बेटी रीना के साथ हुई थी। प्रसव के दौरान पहली पत्नी की मृत्यु हो गई।
- इसके बाद उसने 2014 में मुंगेर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के खड़िया पीपड़ा गांव में दूसरी शादी की।
- उसे पहली पत्नी से एक चार साल का बेटा अमन और दूसरी पत्नी से नौ माह की बेटी अनुष्का है।
- पहली पत्नी की मौत के बाद भी उसे पहले ससुराल वाले काफी तवज्जो देते थे। गुरुवार को अविनाश को सास ने नाती को साथ लेकर अमगढ़वा आने को कहा।
- उसे बताया गया कि घर में पूजा दी जा रही है। अविनाश दिन में ही अमगढ़वा चला गया। उसी रात ससुराल में किसी ने पिछले दरवाजे से घुसकर उसे गोली मार दी।
ससुराल में बरामदे में सोया था अविनाश

- पुलिस को दिए बयान में बेबी देवी ने बताया कि रात में वह अपने नाती अमन के साथ सोई हुई थी। दामाद अकेले बरामदे पर सोए थे। अचानक बरामदे से रात में जोरदार आवाज आई।
- सास बाहर आई तो देखा कि दामाद के पेट से खून निकल रहा है। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी वहां जमा हो गए।
- आनन-फानन में परिजन जख्मी दामाद को इलाज के लिए बेलहर पीएचसी ले गए, जहां से जवान को भागलपुर रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाने के दौरान ही अविनाश की मौत हो गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें